Home उत्तराखंड पौडी पौडी;प्रमुख बीना राणा ने ग्राम पंचायत पंचाली एवं बेड़पानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में की शिरकत
पौडी

पौडी;प्रमुख बीना राणा ने ग्राम पंचायत पंचाली एवं बेड़पानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में की शिरकत

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

प्रमुख बीना राणा ने प्रधानमंत्री मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु आम जन मानस को जागरूक करने हेतु विकास खण्ड़ कल्जीखाल के ग्राम पंचायत पंचाली एवं बेड़पानी में गोष्ठी में प्रतिभाग किया। आज ग्राम पंचायत पंचाली एवं बेड़पानी में पहंुचने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों, ग्राम वासियों ने प्रमुख का फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत किया। विकास खण्ड़ कल्जीखाल से विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ आज ग्राम पंचायत पंचाली एवं बेड़पानी में पहुंचा। केन्द्र सरकार के सचल रथ द्वारा ग्रामीणों को मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान ग्राम पंचायत पंचाली एवं बेड़पानी को प्रमुख द्वारा सम्मान पत्र संकल्प पत्र देकर सम्मानित किया।


अपने सम्बोधन में प्रमुख बीना राणा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामवासी योजनाओं का लाभ ले सके। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दें।


इस अवसर पर माननीय विधायक राजकुमार पोरी विधान सभा पौड़ी, खण्ड़ विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मेघराज सिंह, रोजगार सेवक सतेन्द्र रावत, प्रधान पंचाली सन्तोषी रावत, धारी मदन सिंह रावत, कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, जिला प्रबन्धक जिला सहकारी बैंक कांसखेत विनय चौधरी, सहायक उद्यान अधिकारी त्रिभुवन गुसांई, अशोक रावत, मनोज गुनियाल, प्रेम प्रकाश कुकरेती, जसवीर रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...