Home उत्तराखंड देहरादून दून अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार पीड़ित निशा की हुई संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए
देहरादून

दून अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार पीड़ित निशा की हुई संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए

समाचार:-दून अस्पताल की इमरजेंसी में साहिया के विकास नगर समालटा गांव की बुखार पीड़ित निशा की हुई संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए संयुक्तनागरिकसंगठन के सचिव सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री मुख्यसचिव पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।कहा गया है की बुखार से पीड़ित निशा को विकासनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार न मिलने के कारण दून अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से उसकी मौत हुई है, और यह आरोप निशा के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं।कहा गया है की क्योंकि दून अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई जांच संदिग्ध साबित होगी, जिस पर विश्वास किया जाना मुश्किल होगा। इसके लिए ही गहन जांच जरूरी है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस विभाग द्वारा एफ आई आर दर्ज न करना,को भी गंभीर अपराध बताते हुए पुलिस महानिदेशक से भी अनुरोध किया गया है की परिजनों से शिकायत लेकर इस पर भी निष्पक्ष जांच जरूरी होगी अन्यथा आमजन का विश्वास सरकारी व्यवस्थाओं पर उठ जाएगा। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्तनागरिकसंगठन देहरादून।

**********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...