Home उत्तराखंड पौडी पौडी-सिंचाई विभाग की लापरवाही एवं अकर्मण्य ढुलमुल रवैये से पैनों घाटी के लगभग दर्जन भर गांवों की खेती बंजर पड़ी है।
पौडी

पौडी-सिंचाई विभाग की लापरवाही एवं अकर्मण्य ढुलमुल रवैये से पैनों घाटी के लगभग दर्जन भर गांवों की खेती बंजर पड़ी है।

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

पहले किताबों में पढ़ा था कि भारत कृषि प्रधान देश है,लेकिन अब वो कहावत व बात नहीं रही।पहले विगत नब्बे तक के दशक तक इस पैनों घाटी में धान,गेहूं आदि की फसल खूब लहलहाती थी।धान की खेती की खूशबू दूर दूर तक आती थी। लोगों को खेती कार्य से एक पल भी फुर्सत नहीं होती थी।पूरा परिवार इसी खेती पर जुटा रहता था।कुछ तो समय का परिवर्तन है,बाकी रही सही कसर सिंचाई विभाग व अन्य विभागों ने पूरी कर दी है।

रिखणीखाल प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडी के समीप सिंचाई विभाग की नहर विगत दो साल से क्षतिग्रस्त है,जिसके लिए अनेकों बार ग्रामीण सिंचाई विभाग को पत्राचार करते रहे हैं, लेकिन विभाग धन की कमी व खजाना खाली होना बताकर अपना पल्ला झाड़ देता है।आठबाखल के आठ गाँव, बडियारगाव, कोटडी, रजबौ के लोगों का कहना है कि सितम्बर माह के अन्त तक नहर की मरम्मत, रखरखाव आदि कार्य नहीं होंगें तो सिचाई विभाग रिखणीखाल के कार्यालय पर ताला जड़ देगा।इसकी भावी रूपरेखा ग्रामीण जल्द दूसरे दौर की बैठक में फैसला लेंगें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...