Home उत्तराखंड देवभूमि की योगनगरी ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के निमित्त विशेष आयोजन संपन्न हुआ।
उत्तराखंड

देवभूमि की योगनगरी ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के निमित्त विशेष आयोजन संपन्न हुआ।

प्रदीप वेदवाल वरिष्‍ठ पत्रकार

ऋषिकेश ! आज जब समूचे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शुभ जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था तो देवभूमि की योगनगरी ऋषिकेश में मोदी जी के निमित्त विशेष आयोजन संपन्न हुआ।
गंगा सेवा रक्षा दल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ,सुखद,सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए त्रिवेणी घाट आरती स्थल पर वेद मंत्रों की मधुर ध्वनि और हवन समिधा की सुगंधि से अत्यंत दिव्य वातावरण उपस्थित हो गया था। विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में यह महायज्ञ संपन्न हुआ जिसमें बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के

पूर्व तीर्थ पुरोहित एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री मनोहर कांत ध्यानी जी के साथ ऋषिकेश की महापौर श्रीमती अनिता ममगाईं, उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल और प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र दत्त सेमवाल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में संघ,विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित हुए। पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहरकांत ध्यानी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के यशस्वी भविष्य,शत्रु नाश और दीर्घायु के लिए विगत जनवरी माह से सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र संपुट सहित जप किया जा रहा था।
स्वास्थ्य खराब होने के कारण किंचित विराम के उपरांत मैंने 10 अप्रैल को इसे पुनः प्रारंभ किया और आज 17 सितंबर को इस महामृत्युंजय जप को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी महानुभावों के साथ संपन्न किया गया है।


ऋषिकेश की महापौर श्रीमती अनीता ममगाईं ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर संपन्न यह विशिष्ट यज्ञ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी को शतायु और चक्रवर्ती बनाएगा।
उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने कहा कि आज समाज एवं आध्यात्मिक जगत से जुड़े महानुभावों के साथ पूरे उत्साह से हमारी महिला शक्ति ने इस कार्यक्रम में उत्साह से जो सहभागिता दिखाई है,वह हमारे प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।
उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने कहा कि चंद्रयान और सौर अभियान से लेकर देश के सबसे गरीब की चिंता कर उसके कल्याण की सोचना,ये मोदी जी ही कर सकते हैं।


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पर्वतीय लोकविकास समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र दत्त सेमवाल ने कहा कि देश को विश्व में श्रेष्ठ बनाने के लिए समर्पण भाव से लगे यशस्वी प्रधानमंत्री जी इतिहास रच रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी में हुआ चहुंमुखी विकास इसका प्रमाण है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी की आस्था, उदारता और सब प्रकार का सहयोग इस राज्य की भावी पीढ़ी का भी सौभाग्य है,प्रधानमंत्री जी स्वस्थ और शतायु हों यही हमारी कामना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन और सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर गंगा रक्षा सेवा दल के इस आयोजन में हवन,कीर्तन और मोदी जी पर चर्चा के उपरांत सभी महानुभावों को प्रसाद वितरित किया गया। गंगा रक्षा सेवा दल के अध्यक्ष पंडित नरेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया तो संस्था के संरक्षक और हिम उत्तरायणी पत्रिका के प्रबंध संपादक श्री विपिन सेमवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

***********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यमुनोत्री धाम-जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

रिपोर्ट राम शर्मा ;यमुनोत्री माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के...

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड...

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रकाशनाथ राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित चिन्हित राज्य आंदोलनकारी...

पहाडो मे जनगणना 2027, और गांव मे जंगली जनवरो का डर!

रिपोर्ट महिपाल रावत जैसा की विधित है की पहाडो मे पलायन होते...