Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित किया गया ई-रक्तकोष शिविर
चमोली

गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित किया गया ई-रक्तकोष शिविर

रिपोर्टर// लोकेन्द्र रावत

रक्तदान जीवनदान अभियान के तहत रविवार को गोपेश्वर महाविद्यालय में ई-रक्तकोष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। पंजीकरण शिविर में एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स एवं यूथ रेड क्रॉस के स्वयं सेवियों का ई रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।

ई रक्तकोष पंजीकरण शिविर का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने समस्त स्वयंसेवियों को अनिवार्य रूप से रक्तदान करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न सिर्फ आत्मिक आनंद मिलता है बल्कि शरीर की भी कई व्याधियां ठीक होती हैं। उन्होंने कहा कि मानव होने के नाते हमें हर जरूरतमंद को रक्तदान करना चाहिए तभी हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ अरविंद भट्ट, डॉ श्यामलाल बटियाटा, डॉ विधि ध्यानी, डॉ जगमोहन नेगी, डॉ भावना मेहरा, डॉ ललित तिवारी, डॉ वंदना लोहनी, डॉ रचना टम्टा, डॉ दर्शन सिंह नेगी सहित कई स्वयंसेवी उपस्थित थे।

***********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...