Home उत्तराखंड चमोली बद्रीनाथ भगवान के दर्शन कर वापसी में गरुड़गंगा पहुंची मां राजराजेश्वरी की डोली
चमोली

बद्रीनाथ भगवान के दर्शन कर वापसी में गरुड़गंगा पहुंची मां राजराजेश्वरी की डोली

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत चमोली

नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वापसी में आज गरुड़गंगा पहुंच गई है।

यात्रा मार्ग में मां की विग्रह डोली ने आज जोशीमठ के नरसिंह मंदिर, जोशीमठ बाजार, सेलंग, पैनी, हेलंग, लंगसी, पाताल गंगा, टंगणी एवं पाखी में भक्तों को दर्शन दिए एवं रात्रि प्रवास के लिए गरुड़गंगा पहुंची। कल माता की डोली कोठियालसैंण पहुंचेगी।
यात्रा मार्ग में भक्तों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर माता की डोली का स्वागत किया।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, विक्रम सिंह नेगी, देवचंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी, रविन्द्र सिंह नेगी, नागेंद्र नेगी, सौरभ नेगी, प्रीतम नेगी, तान सिंह नेगी, वृजमोहन नेगी, अमन नेगी, राजबीर कंडारी, विनीत कंडारी, सुमित कंडारी, अनुज कंडारी, नीरज रावत, मयंक रावत, रोहित रावत, ऋतिक रावत ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेम लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...