Home उत्तराखंड पौडी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिखणीखाल के सुबेदार दिनेश सिंह गुसांई बने ऑनरेरी लेफ्टिनेंट।
पौडी

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिखणीखाल के सुबेदार दिनेश सिंह गुसांई बने ऑनरेरी लेफ्टिनेंट।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम रजबौ मल्ला निवासी सुबेदार दिनेश सिंह गुसांई, जो 19 गढ़वाल राइफल्स में सेवारत हैं। वे आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बन गये हैं।

सुबेदार दिनेश सिंह गुसांई 30 वर्ष की सैन्य सेवा की समाप्ति पर 31अक्टूबर, 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे इस दौरान कई अग्रिम क्षेत्रों व मोर्चों पर तैनात रहे,उनकी कार्य कुशलता, योग्यता के आधार पर उन्हें ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के पद से सुशोभित किया गया है।

सेना में भर्ती की फोटो

 

वे अपने 30 वर्षों के सेवाकाल में जम्मू,कारगिल,गुलमर्ग सियाचिन बैटल स्कूल, अरुणाचल, अमृतसर, मेरठ, कानपुर, पिथौरागढ, उधमपुर, एन सी सी बिजनौर, सूरतगढ, व वर्तमान में राजस्थान के माउंट आबू में तैनात हैं। कई जगह एक कुशल सैन्य प्रशिक्षक के बतौर रहे।सेवाकाल के दौरान उनका चरित्र उदाहरणीय रहा।

उनका घर व गाँव।

उनको यह पद बटालियन के कमान अफसर द्वारा पहनाया जा रहा है।इस मौके पर कई अफसर, जे सी ओज शामिल रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...