Home उत्तराखंड पौडी प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी का मुख्य भवन बरसात मे टपक रहा प्रशासन ध्‍यान नही दे रहा।
पौडी

प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी का मुख्य भवन बरसात मे टपक रहा प्रशासन ध्‍यान नही दे रहा।

प्रखण्ड रिखणीखाल क्षेत्र के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले सन्1950 में स्थापित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी का मुख्य भवन वर्ष 2006-07 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत् दो कक्षा कक्ष ,बरामदा एवं कार्यालय के रूप में निर्मित हुआ।छात्र संख्या में आशातीत वृद्धि होती गई बमुश्किल विगत वर्ष विधायक निध्यान्तर्गत् एक कक्षा कक्ष का निर्माण हो पाया। वर्तमान शैक्षिक सत्र में 47 ( सैंतालीस )छात्र संख्या वाले विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक अब मात्र तीन कक्षा कक्ष

हैं , जबकि विद्यालय में कम्प्यूटर/प्रोजेक्टर शिक्षण कार्य भी किया जाता है। विगत कई वर्षों से विद्यालय का भवन व एमडी एम भवन टपकता रहता है। जबकि तीन बार मरम्मतीकरण भी किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लगातार बढ़ती बरसात से अब सम्पूर्ण भवन टपक रहा है। जिससे विद्यालय में कीमती सामान फर्नीचर, पुस्तकालय,खेल का सामान , एमडीएम खाद्यान्न व अन्य उपकरण भीगकर खराबी का कारण बन रहे हैं। प्रधानाध्यापक बिष्णु पाल सिंह नेगी का कहना है कि विद्यालय के वृहद मरम्मत हेतु आवेदन विभाग से किया गया है आशा है कि शीघ्र निराकरण होगा। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा दीवार मुख्य प्रवेश द्वार से लगी चौंफुऴ-कतेड़ागाड़- कोटड़ी सिंचाई गूल के क्षतिग्रस्त होने पर आधी ढह गई है।


सभी की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय/आपदा प्रबंधन पौड़ी व सम्बंधित विभागों को भी पूर्व में दे दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...