Home उत्तराखंड चमोली प्रभारी मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने पौध रोपण कर किया हरेला पर्व का शुभारंभ
चमोली

प्रभारी मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने पौध रोपण कर किया हरेला पर्व का शुभारंभ

रिपोर्ट  लोकेश रावत कर्णप्रयाग

प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री ने आज गोपेश्वर महाविद्यालय पहुंचकर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। फलदार पौधे का रोपण कर उन्होंने छात्र छात्राओं का आव्हान किया कि प्रत्येक छात्र अपने आस पास एक फलदार पौधे का रोपण करे इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा और उत्तराखंड औधानिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होगा।

महाविद्यालय के सभागार में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए बहुत सारे कदम उठा रही है। जिसमें खासतौर पर मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति शुरू की जा रही है।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. स्वाति नेगी ने मंत्री का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपालराम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, सहकारी बैंक चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, प्रो. एमके उनियाल, डॉ मनीष डंगवाल, डॉ एसएस रावत, डॉ गिरधर जोशी, डॉ रमन बहुगुणा, डॉ जेएस नेगी, डॉ दिनेश सती, डॉ अरविंद भट्ट, डॉ रंजू बिष्ट, डॉ सुमित सजवान, डॉ बीसीएस नेगी, मीडिया कोऑर्डिनेटर डीएस नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी आदि उपस्थित रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...