Home उत्तराखंड देहरादून देहरादुन मे कवि एंव समाजसेवी समाजसेवी मुनीश चंद्र सक्सेना के 86 वर्ष की आयु में निधन ।
देहरादून

देहरादुन मे कवि एंव समाजसेवी समाजसेवी मुनीश चंद्र सक्सेना के 86 वर्ष की आयु में निधन ।

राजधानी के अधिकांश कवि सम्मेलनों और मुशायरो की शोभा बढ़ाने वाले समाजसेवी कविवर मुनीश चंद्र सक्सेना के 86 वर्ष की आयु में निधन होने पर सामाजिक संस्थाओं ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इनके निधन को साहित्यिक जगत की अमूल्य क्षति बताया है। समाज में अपनी काव्यात्मक कृतियों के माध्यम से मानवता की सेवा और खुशियों की सौगात का संदेश देने वाले सक्सेना चीफ गुडस सुपरिटेंडेंट रेलवे के पद से सेवानिवृत्त होकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए थे।उनका अंतिम संस्कार लखीबाग श्मशान घाट में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में भारत विकास परिषद के रोहित कोयले, सिख वेलफेयर सोसाइटी के अमरजीत सिंह भाटिया, गवर्नमेंट पेंशनर संगठन के चौधरी ओमवीर सिंह, कंज्यूमर सोसायटी के ब्रिगेडियर केजी बहल, संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी, पर्यावरणविद जगदीश बावला, डॉ कुलदीप दत्ता, डॉक्टर मुकुल शर्मा, होप के योगेश अग्रवाल, आंदोलनकारी विजय पाहवा, डॉक्टर शैलेंद्र कौशिक, महिला मंच की अरुणा थपलियाल, डॉक्टर चित्रगुप्ता, शांति प्रसाद नौटियाल आदि थे प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्तनागरिकसंगठन देहरादून

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...