Home उत्तराखंड उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार की पंचगव्य यूनिट समिति के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
उत्तराखंड

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार की पंचगव्य यूनिट समिति के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

आज दिनांक 09-06-2023 को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार की पंचगव्य यूनिट समिति के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण के साथ डॉ सुमन प्रसाद भट्ट ने किया विषय विशेषज्ञ प्रो0 सतेन्द्र कुमार राजपूत गुरुकुल फार्मेसी हरिद्वार को डर अरविंद नारायण मिश्र, डॉ अरुण कुमार मिश्र द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया । विषय विशेषज्ञ का वाचिक स्वागत डॉ अरूण कुमार मिश्र द्वारा किया गया तथा श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत द्वारा कार्यशाला का का उद्देश्य पंचगव्य का शारीरिक संवर्द्धन एवं प्राकृतिक संरक्षण में क्या महत्त्व है तथा किस प्रकार से युवाओं को लघु उद्यमिता का कौशल प्रदान करने में पंचगव्य सहायक हो सकता है इस बात को बताया गया । विषय विशेषज्ञ प्रो0 सतेन्द्र कुमार राजपूत द्वारा बताया गया कि पंचगव्य स्वास्थ्य, पर्यावरण,मिट्टी संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लाभदायक है विश्वविद्यालय में पंचगव्य यूनिट निर्माण से विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड में स्वास्थ्य संरक्षण हेतु पंचगव्य व्यवसायिक उधमिता को बढ़ावा देकर भारत की परम्परागत चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहन देगा कार्यक्रम का वृतनिवेदन डॉ कंचन तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विंदुमती द्विवेदी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में डॉ विनय कुमार सेटी, डॉ अजय परमार, डॉप्रकाश चन्द्र पंत तथा विश्वविद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पहाड़ की खेती को संवारने गांववालों ने बढ़ाया कदम, कुंणकोली में स्वैच्छिक चकबंदी तेज

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु रानीखेत (अल्मोड़ा), 16 अक्टूबर। पहाड़ की बिखरी खेती...

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की सूचना, रुद्रप्रयाग के आसपास 4.6 तीव्रता का अनुमान

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण/रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप...

विद्यालय को विद्यालय ही रहने दीजिए, रोज़ का मेला मत बनाइए!

आज शिक्षण स्तर क्यों गिर रहा है और अभिभावक सरकारी विद्यालयों से...

नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

झनकट ग्राम सभा में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की...