Home उत्तराखंड देहरादून दून की सभी सड़कों के चौड़ीकरण कार्यो के साथ साथ चौराहों को भी चौडा कराके यहां पर स्ट्रीटलाइट की मांग ।
देहरादून

दून की सभी सड़कों के चौड़ीकरण कार्यो के साथ साथ चौराहों को भी चौडा कराके यहां पर स्ट्रीटलाइट की मांग ।

विज्ञप्ति जनहित मे सानुरोध प्रकाशनार्थ:-जनपद दून की सभी सड़कों के चौड़ीकरण कार्यो के साथ साथ चौराहों को भी चौडा कराके यहां पर स्ट्रीटलाइटें तथा पैदल यात्रियों के लिए पेडेस्ट्रियन लाइटें लगाए जाने की मांग करते हुए संयुक्तनागरिकसंगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री मुख्य सचिव तथा पीडब्लूडी सचिव पंकज पांडेय को मांग पत्र भेजा है।बताया गया है की स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2041 तक राजधानी को यातायात उन्मुख विकास का जामा पहनाया जा रहा है।इस योजना को शुरू हुए 5 साल हो गए हैं परंतु सड़कों पर निर्बाध यातायात मे गतिरोध का कारण बने सभी बॉटल नेक अभी तक भी न खोले जाने और संकीर्ण चौराहों के कारण आमजनों के लिए यह योजना हसीन ख्वाब ही बनकर रह गई है।दुख व्यक्त करते हुए कहा गया है कि राज्य मे विगत 2 वर्षों में हुए 830 सड़क हादसों में 242 मौतें हुई है और 616 घायल हुए हैं।दून के हरिद्वार बाईपास पर विगत माहो में ही 2 महिलाओं की यू-टर्न लेते हुए हुई मौते भी हमसब के लिए गंभीर चिन्ता का विषय है।उल्लेख किया गया है की सड़क हादसो के कारणों में से एक सड़कों का तथा चौराहों का स्मार्ट ना होना,सभी चौराहों पर ट्रैफिक तथा पेडेस्ट्रियन लाइटों का ना होना भी रहा है।चौराहों पर पूर्णतया जेबरा क्रॉसिंग नहीं है,ना ही पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए सबवे तथा आधुनिक पैदल यात्री सिग्नल है जो ट्रैफिक सिग्नल के साथ मिलकर सुरक्षित आवागमन हेतु मार्गदर्शन का काम करे।हबड़-तबड़ मे चौराहों पर पैदल यात्रियो का अनियंत्रित आवागमन हमारी कुव्यवस्थाओ का जीवंत प्रमाण है और सचिवालय मै बैठे शासन के करणाधार अधिकारियो और जिम्मेदार मंत्रीयो- संत्रीयो को इस दुर्दशा का आभास होना चाहिए,तभी आपेक्षित सुधार सम्भव है।अन्यथा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास की अवधारणा एक जुमले से अधिक साबित नही हो सकेगी।पत्र के अन्त मे अनुरोध किया गया है कि जनहित में वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों की सुविधा हेतु सभी चौराहों को पुनर्व्यवस्थित करते हुए स्ट्रीट तथा पेडेस्ट्रियन लाइटें लगवाने तथा इनके 24 घंटे कार्यरत रहने की जिम्मेदारी संभालने हेतु स्मार्ट सिटी अधिकारियों को निर्देश जारी किये जाये। प्रेषक:-सुशील त्यागी, महासचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...