Home Uncategorized महिला रामलीला मंचन दुगड्डा में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग
Uncategorizedपौडी

महिला रामलीला मंचन दुगड्डा में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

प्रमुख द्वारीखाल महेन्‍द्र सिंह राणा

मातृशक्ति लोककला सांस्कृतिक समिति मानपुर महिला रामलीला कमेटी कण्वनगरी कोटद्वार के सौजन्य से ऐतिहासिक स्थल दुगड्डा में महिला कलाकारों द्वारा किए जा रहे राम लीला मंचन के 5वें दिन प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने  मुख्य अतिथि से रूप में प्रतिभाग किया दुगड्डा पहुचने पर नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान नगर पालिका सभासदों राम लीला मंचन कमेटी के सदस्यों एवं दुगड्डा वासियों ने राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्षा भावना चौहान ने नगर पालिका के अर्न्तगत रामलीला मंचन में प्रमुख महेन्द्र राणा को विकास पुरूष एवं प्रत्येक कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद किया प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज मै पहली बार महिला पात्रों को रामलीला का मंचन करते हुए देख रहा हूं। सभी महिलाएं आत्म विश्वास के साथ अच्छी प्रकार से पात्रों का अभिनय कर रही है। आज सीता हरण का दृश्य मनमोहक रहा। प्रमुख ने महिला पात्रो की खूब जमकर तारीफ की तथा हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो का अनुकरण करना चाहिए। उन्होने रामलीला कमेटी को इक्कीस हजार रूपये नगद श्री राम की भेट प्रदान की।
इस अवसर पर सभासद आशा देवी, अशोक गोयल,बृजमोहन अनियाल,विक्रम गुसांई,संजय अग्रवाल,अन्जुल शर्मा,जितेन्द्र खर्कवाल एवं बड़ी संख्या मे दर्शक गण मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...