Home उत्तराखंड पौडी श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में हो रही चोरियों के मामले में पुलिस ने चोर पकडा भेजा न्‍यायिक हिरासत मे ।
पौडी

श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में हो रही चोरियों के मामले में पुलिस ने चोर पकडा भेजा न्‍यायिक हिरासत मे ।

रिपोर्ट  नितैन्‍द्र कैंथोला
श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में हो रही *चोरियों* के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को चुराए गए सामान के साथ पकड़ा है. इस आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है!  पहाड़ की शांत वादियों में भी अब धीरे धीरे आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी हैं. श्रीनगर के आसपास बड़ी संख्या में हो रही चोरियों को लेकर लोगों में डर बैठ गया है. यहां चोर दिन में लोगों के घरों की रेकी कर रहे हैं. जो घर उन्हें खाली नज़र आ रहे हैं, उन्हें चोर अपना निशाना बना रहे हैं. ऐसे ही चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा है. इसके ऊपर एसएसपी पौड़ी ने 2500 रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था.
 श्रीनगर कोतवाली में सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय तोताराम गैरोला निवासी गढ़सारी ने थाना श्रीनगर में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि रात में उनके पैतृक गांव गडसारी में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ताला तोड़कर घर से टीवी, सिलेंडर चुरा लिया गया है. इसके साथ तहरीर में बताया गया कि घर के बाहर स्थित मंदिर से 4 घंटियां और म्यूजिक सिस्टम का स्पीकर चोरी कर लिया गया है.
चोरी के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत: पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस की जांच के दौरान राम सिंह पुत्र बुद्धि सिंह निवासी नयालगढ़ को सुमाड़ी रोड निकट डायट सेंटर खंडाह के पास गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार राम सिंह को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...