Home उत्तराखंड देहरादून देहरादुन-वर्ष 2041 तक के लिए प्रस्तावित एमडीडीए के मास्टरप्लान पर आपत्तियां
देहरादून

देहरादुन-वर्ष 2041 तक के लिए प्रस्तावित एमडीडीए के मास्टरप्लान पर आपत्तियां

वर्ष 2041 तक के लिए प्रस्तावित एमडीडीए के मास्टरप्लान पर आपत्तियां

विज्ञप्ति सानुरोध प्रकाशनार्थ:-वर्ष 2041 तक के लिए प्रस्तावित एमडीडीए के मास्टरप्लान पर आपत्तियां/सुझाव प्राप्त करने हेतु निर्धारित तिथि 31 दिसंबर 2023 तक किए जाने की मांग करते हुए संयुक्तनागरिकसंगठन की ओर से प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को लिखे मांग पत्र मे बताया गया है की वर्ष 2025 तक के लिए प्रस्तावित प्राधिकरण का मास्टरप्लान जो माननीय उच्चतम न्यायालय के स्थगन आदेश के अंतर्गत क्रियान्वित है,की अंत्येष्टि से ढाई साल पहले ही संदर्भित नया प्लान जल्दबाजी मे प्रस्तुत करते हुए इसपर आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 30 अप्रैल 23 निर्धारित की गई है।संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने बताया है की प्राधिकरण द्वारा 1984 से लेकर 38 सालों में अनेक योजनाएं बनाई गई जिनका अधिकांशतः उद्देश्य भूमाफियाओं,बिल्डरों को लाभ पहुंचाना था। विशेषज्ञों द्वारा सैकड़ों आपत्तियां सुझाव भी तत्कालीन समय में दिए गए जो रद्दी की टोकरी में फेंक दिए गए।आज राजधानी मे अतिक्रमित सड़कों,बॉटल नेक,संकीर्ण फुटपाथो के कारण आमजन मानसिक शारीरिक कष्ट झेलने को मजबूर हैं।लेकिन सड़कों पर यातायात के दबाव से लगते जाम से मोक्ष दिलाने मे सरकार असमर्थ है।प्रदूषित पेयजल,वायु,ध्वनी,खाद्यपदार्थो के कारण बीमारो की संख्या बढती जा रही है तथा जलभराव सीवरेज नालो मे गन्दगी की समस्याएं यथावत हैं। रिस्पना बिंदाल नदियां गंदगी का प्रतीक है,यहां रिवर डेवलपमेंट फ्रंट योजना का भट्टा बैठ गया है।अवैध बस्तियां,घने होते कंक्रीट के जंगल प्राधिकरण के औचित्य पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे है।जनहितो की उपेक्षा कर हाईराइज बिल्डिंग निर्माण की नईपरिकल्पना के पर्यावरणीय हितो के विरुद्ध है।मांग की गई है कि प्रस्तावित योजना को आमजन तक सुलभ कराने तथा आपत्ति दर्ज कराने हेतु इसका पूर्ण विवरण सभी समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जाए।दून के सभी 100 वार्डों में वार्ड वार सार्वजनिक बैठकें आयोजित कर मौखिक/ लिखित सुझाव लिए जाएं।इस हेतु ईमेल आईडी भी जारी कराते हुए आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित कराते हुए जल्दबाजी से बचा जाय।पत्र कि प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मुख्यसचिव शहरी विकास सचिव को भी भेजी गई है। प्रेषक:- सुशील त्यागी सचिव, संयुक्त नागरिक संगठन, देहरादून

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...