Home उत्तराखंड देहरादून अंकिता भंडारी की हत्या के बाद अभी भी रिजॉर्टस में हो रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर रोक लगाने में उत्तराखंड सरकार अभी तक नाकाम है।
देहरादून

अंकिता भंडारी की हत्या के बाद अभी भी रिजॉर्टस में हो रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर रोक लगाने में उत्तराखंड सरकार अभी तक नाकाम है।

देर रात एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में छापा मारा।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को पकड़ा। इन में पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया गया है।हालांकि इस दौरान रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के मुताबिक देर रात एक रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

इस पर संज्ञान लेते हुुए उत्‍तराखण्‍ड आंदोलनकारी मंच ने सरकार पर आरोप लगाए की ;

अंकिता भंडारी की हत्या के बाद अभी भी रिजॉर्टस में हो रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर रोक लगाने में उत्तराखंड सरकार अभी तक नाकाम है। सहसपुर क्षेत्र के संजीवनी रिजोर्ट में पकड़ी गई 14 लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में पकड़े जाने की घटना शर्मनाक है।इस कुसंस्कृति पर यदि राज्य में पूरी तरह रोक नहीं लगाई गई तो देवभूमि की गरिमा भविष्य में थाईलैंड की तरह मिट्टी में मिल जाएगी। हम उत्तराखंड सरकार से मांग करते हैं कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान पर पलीता लगाने वाले रिजॉर्ट्स माफियाओं पर कठोर कार्यवाही तत्काल की जाए।   प्रदीप कुकरेती,अध्यक्ष, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच। सुशील त्यागी, सचिव, संयुक्त नागरिक संगठन।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल...