Home उत्तराखंड देहरादून हरिद्वार- रा.आ.इ.का.भेल,सेक्टर-1,रानीपुर,हरिद्वार में “परीक्षा पर चर्चा” पर कार्यक्रम ।
देहरादून

हरिद्वार- रा.आ.इ.का.भेल,सेक्टर-1,रानीपुर,हरिद्वार में “परीक्षा पर चर्चा” पर कार्यक्रम ।

रिपोर्ट   प्रभुपाल सिंह रावत

रा.आ.इ.का.भेल,सेक्टर-1,रानीपुर,हरिद्वार में “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक श्री आदेश चौहान, सभासद श्री अशोक मेहत्ता,खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री स्वराजसिंह तोमर,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र कुमार सिंह,अध्यापक/अध्यापिकायें,छात्र/छात्रायें उपस्थित रही।
विधायक श्री आदेश चौहान ने छात्र/छात्राओं की परेड की सलामी के उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ए्वं पूरे कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति बनाये रखी।


“परीक्षा पर चर्चा”कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत विधायक जी ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधन करते हुये परीक्षा के भय से अवमुक्त होते हुये मेहनत और लग्न से परीक्षा की तैयारी करने को कहा। विद्यालय के कक्षा-12 के छात्र सूर्यांश द्वारा माननीय विधायक जी की सुन्दर पेंटिंग हेतु स्वयं विधायक जी द्वारा छात्र को सम्मानित कर पुरष्कृत भी किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विषय पर निरन्तर अध्ययन एवं आपसी सकारात्मक चर्चा करने पर बल दिया।
प्रधानाचार्य ने माननीय विधायक एवं श्रीमान खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक दिनकर रावत ने किया।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को हमारे लिंक मे देखे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल...