Home उत्तराखंड पौडी जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे द्वारा गड़सारी से कुलिंडा के लिए बनाये जा रहे मोटर मार्ग एंव पुल का का निरीक्षण
पौडी

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे द्वारा गड़सारी से कुलिंडा के लिए बनाये जा रहे मोटर मार्ग एंव पुल का का निरीक्षण

रिपोर्ट  नितेन्‍द्र कैंथोला
जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे द्वारा पौड़ी-थलीसैंण-बैंजरों- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गड़सारी के आसपास गड़सारी से कुलिंडा के लिए बनाये जा रहे मोटर मार्ग तथा पूर्वी नयार नदी पर गड़सारी- कुलिंडा सड़क मार्ग हेतु बनाये जा रहे पुल तथा इसी से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग के पुश्ता निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पूर्वी नयार नदी पर 320 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाले 42 मीटर पुल निर्माण के सम्बंध में जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यदाई विभाग को कार्य प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण कार्य मे भी तेजी लाने व उचित गुणवत्ता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड बैजरो एम एच यादव भी उपस्थित रहे।
 इसके पश्चात जिलाधिकारी बैजरो  में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई वाहन पार्किंग का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग निर्माण के कार्यों से संतुष्टि व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि वाहन पार्किंग को पक्का कराने के लिए डीपीआर तैयार करें तथा पार्किंग स्थल पर बोर्ड भी चस्पा करें।      इस दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड बैंजरों वी. के. सेमवाल भी  उपस्थित थे।
जिला सूचना अधिकारी
 पौड़ी गढ़वाल।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...