Home उत्तराखंड पौडी कोटद्वार से लापता तीन बच्चों के शव आज दुगड्डा सड़क पर खोह नदी से रेस्क्यू किए गए हैं
पौडी

कोटद्वार से लापता तीन बच्चों के शव आज दुगड्डा सड़क पर खोह नदी से रेस्क्यू किए गए हैं

रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथोला कोटद्वार
कोटद्वार 12 सितंबर| कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह से लापता गोविंदनगर के तीन बच्चों के शव आज सिद्धबली मंदिर से 2 किलोमीटर दूर दुगड्डा सड़क पर खोह नदी पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए हैं। बच्चों के शव मिलने की खबर पर विधान सभा अध्यक्ष ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है| विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है|
      बता दें कि शुक्रवार से लापता हुए बच्चों कि खबर का संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने एएसपी एवं पुलिस प्रशासन को बच्चों की खोजबीन के लिए सख्त निर्देश दिए थे| जिसके बाद पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से बच्चों को ढूंढने का रेस्क्यू अभियान शुरू किया|सोमवार सुबह को तीनों बच्चों के शव दुगड्डा रोड पर पांचवी मिल के पास टूटा गदेरा के पास मिले है| शव मिलने का दुखद समाचार प्राप्त होने पर
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल को सबस्‍क्राईब करेhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...