Home दिल्‍ली एन सी आर “स्यारा रिटेल्स” के विनोद नगर स्टोर में प्रकृति से जुड़ाव तथा हरियाली और समृद्धि के प्रतीक लोकपर्व हरेला का त्यौहार मनाया गया।
दिल्‍ली एन सी आर

“स्यारा रिटेल्स” के विनोद नगर स्टोर में प्रकृति से जुड़ाव तथा हरियाली और समृद्धि के प्रतीक लोकपर्व हरेला का त्यौहार मनाया गया।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में उत्तम गुणवत्ता वाले उत्तराखंडी उत्पादों के सबसे बड़े स्टोर “स्यारा रिटेल्स” के विनोद नगर स्टोर में प्रकृति से जुड़ाव तथा हरियाली और समृद्धि के प्रतीक लोकपर्व हरेला का त्यौहार सभी शुभचिंतकों के साथ मनाया गया। पौधारोपण कर के प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ किया गया। सभी ने निर्णय लिया पौधों की सुचारू रूप से देखभाल की जाएगी, साल में जब भी समय मिलेगा तब पौधारोपण/वृक्षारोपण किया जाएगा और त्योहार के सच्चे रूप से मनाया जायेगा। कार्यक्रम में स्वर कोकिला श्रीमती कल्पना चौहान , प्रसिद्ध संगीतकार श्री राजेंद्र सिंह चौहान,समाजसेवी डॉ सतीश कलेश्वरी, श्रीमती रेनू उनियाल, श्री संजय उनियाल, श्री विजय बिष्ट, श्री प्रदीप वेदवाल , लोकगायक मुकेश कठैत, श्रीमती संगीता सकलानी, श्रीमती सरस्वति देवी आदि ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया। स्यारा रिटेल्स से सुश्री गरिमा सुन्द्रियाल, श्री दीपक ध्यानी, श्री दीपक चौधरी, श्री रमेश बौंठियाल एवं टीम स्यारा रीटेल्स ने सभी का स्वागत किया ! प्रकृति को बचाइए, जैविक खाइए और स्वस्थ रहिए इसी संकल्प के साथ सयारा रिटेल द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी आगन्तुकों को भगवद गीता कि एक प्रति एवं स्यारा रिटेल का २०२२ का कलेंडर दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा...

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...