Home उत्तराखंड पौडी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की सड़क मार्गों को सुदृढ़ एवं दुरस्त किए जाने के दिए आदेश
पौडी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की सड़क मार्गों को सुदृढ़ एवं दुरस्त किए जाने के दिए आदेश

Report- Nitendra Kinthola-Kotdware
देहरादून 29 जून|उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की सड़क मार्गों को सुदृढ़ एवं दुरस्त किए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के साथ बैठक की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न प्रस्तावित सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई जाने को लेकर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही|
         विधानसभा भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के डामरीकरण के लिए प्रस्ताव सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) भेजे जाएं जिस पर की शीघ्र कार्रवाई होने के पश्चात सड़क डामरीकरण कार्यों का निर्माण प्रारंभ हो सके|  विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु इंटरलॉकिंग टाइल्स का उपयोग करने की बात कही| विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न प्रस्तावित सड़कों पर विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए|

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...