Home Uncategorized CDS विपिन रावत व मधुलिका रावत तथा अन्य सभी शहीद भारतीय सेना अधिकारियों को श्रद्वांजली।
Uncategorizedदिल्‍ली एन सी आर

CDS विपिन रावत व मधुलिका रावत तथा अन्य सभी शहीद भारतीय सेना अधिकारियों को श्रद्वांजली।

कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल रजि, जनता कालौनी , फरीदाबाद ( हरियाणा ) के मंदिर परिसर में देश के प्रथम चीफ़ ऑफ़ डिफेंस सर्विसेज स्वर्गीय श्री जनरल बिपिन रावत , उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत तथा अन्य सभी शहीद भारतीय सेना अधिकारियों को ८ दिसंबर २०२१ को हुए हवाई दुर्घटना में देश पर जान न्यौछावर करने पर कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल रजि. कार्यकारिणी द्वारा सभी शहीदों की आत्मा की शांति हेतु उत्तराखंड के पंडितों द्वारा मन्त्रों सहित शान्ति पाठ कराया गया तत्पश्चात वहां उपस्थित जनसमूह द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
स्वर्गीय श्री जनरल बिपिन रावत जी के विषय में बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री नन्दन सिंह कडाकोटी, जनरल सेक्रेटरी श्री राजेन्द्र प्रसाद भट्ट , पूर्व अध्यक्ष श्री गणेश जोशी जी , सामाजिक कार्यकर्ता चन्दन सिंह अधिकारी, श्री रतूड़ी जी ( पंडित जी ) , श्री कमल किशोर अधिकारी जी, श्री जगन्नाथ जोशी जी आदि लोगों ने रावत जी के देश के प्रति योगदान , उनकी जीवनी और भारतीय सेना में सेवा पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति जनरल साहब की तरह ही समर्पित रहने की अपील की ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...