Home उत्तराखंड मेडिकल टूरिज़्म को मिलेगा बढ़ावा रानीखेत में बनेगा औषधि बागा
उत्तराखंड

मेडिकल टूरिज़्म को मिलेगा बढ़ावा रानीखेत में बनेगा औषधि बागा

रिपोर्ट – अरुण पंत देहरादून
उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ)की आज बुधवार को देहरादून में बोर्ड की बैठक हुई। कुछ सदस्यों ने वेवीनॉर के जरिए बोर्ड की बैठक में भाग लिया,लेकिन ज्यादातर सदस्यों ने मीटिंग हॉल यूसीएफ भवन देहरादून में हिस्सा लिया। (यूसीएफ) के कार्यवाहक अध्यक्ष  मातबर  सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम UCF के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह के कोरोना से निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई  और 1 मिनट का शोक रखा गया। कहा गया उनका UCF के लिए योगदान उल्लेखनीय रहा है.
बोर्ड बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के व्यवसाय बढ़ाने की समीक्षा की गई तथा निर्णय लिया गया कि, सोयाबीन परियोजना हल्दुचौड़  में कम लागत से लघु फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाये।साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सीडीएफ रानीखेत की रिक्त भूमि पर केसीडीएस  अल्मोड़ा के साथ संयुक्त उपक्रम के आधार पर वैलनेस सेंटर एवं नेचुरोपैथी यूनिट का निर्माण किया जाए।  इसके अतिरिक्त सीडीएफ रानीखेत में औषधि बागान तैयार किया जाए. जिससे मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए बोर्ड ने सहमति व्यक्त की.
उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की बोर्ड बैठक में गेहूं क्रय की समीक्षा भी की गई बताया गया कि इस वर्ष ucf द्वारा कृषकों से 875225 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है जिसका 120 करोड़ का भुगतान कृषकों को गेहूं का कर दिया गया है। शेष भुगतान लगभग 54.45 करोड़ शीघ्र किया जाएगा।
कार्यवाहक अध्यक्ष  मातबर सिंह रावत ने कहा कि, सहकारी संघ में सरकार के बताए गए नियमों के मुताबिक काम किया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि सहकारी संघ का व्यवसाय ज्यादा से ज्यादा बढ़े।
बैठक में ucf के प्रबंध निदेशक  एम पी त्रिपाठी ने बोर्ड के मेंबरों को आश्वस्त किया कि, वह संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष व बोर्ड के मेंबर संघ के व्यवसाय वृद्धि में जो भी सुझाव व निर्देश देंगे उसका अनुपालन समय पर किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड-आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ/गढवाल से हुंककार भरी, सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी उत्तराखंड- आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ गढवाल...

खटीमा- यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधा

यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

यमुनोत्री धाम-जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

रिपोर्ट राम शर्मा ;यमुनोत्री माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के...

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड...