Home उत्तराखंड “आप” ने बनाये वार्ड अध्यक्ष, विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू* 
उत्तराखंड

“आप” ने बनाये वार्ड अध्यक्ष, विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू* 

सत्यपाल नेगी/पहाड़ो की आवाज”
संगठन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी ने देहरादून की रायपुर विधानसभा में कई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
विदित हो कि लाॅकडाउन खुलने के साथ ही आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड में 2022 के चुनावों हेतु अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व ने दिल्ली के संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को प्रदेश प्रभारी बनाया है। एक ओर जहाँ पार्टी द्वारा प्रदेश की सभी सत्तर विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है वहीं दूसरी और प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया संगठन निर्माण को गति देने गढ़वाल व कुमाऊँ के तूफानी दौरे पर हैं।
रायपुर विधानसभा प्रभारी उमा सिसोदिया द्वारा एक कार्यक्रम में विधानसभा के वार्ड नं. 29 में फहीम बेग, वार्ड नं. 52 में सलमान खान व वार्ड नं. 65 में अंकित यादव को वार्ड अध्यक्ष की सौंपी गयी है। आगामी दिनों में सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की  नियुक्ति कर “एक बूथ-दस यूथ” का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर जितेन्द्र पंत, धर्मेन्द्र ठाकुर व मनीष तिवारी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पहाड़ की खेती को संवारने गांववालों ने बढ़ाया कदम, कुंणकोली में स्वैच्छिक चकबंदी तेज

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु रानीखेत (अल्मोड़ा), 16 अक्टूबर। पहाड़ की बिखरी खेती...

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की सूचना, रुद्रप्रयाग के आसपास 4.6 तीव्रता का अनुमान

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण/रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप...

विद्यालय को विद्यालय ही रहने दीजिए, रोज़ का मेला मत बनाइए!

आज शिक्षण स्तर क्यों गिर रहा है और अभिभावक सरकारी विद्यालयों से...

नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

झनकट ग्राम सभा में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की...