Home उत्तराखंड देहरादून रोबिन बिष्‍ट को पुलिस अधीक्षक अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
देहरादूनरुद्रप्रयाग

रोबिन बिष्‍ट को पुलिस अधीक्षक अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Satpal Negi –   Ruderparyag

 

उत्तराखंड पुलिस के 2015 बैच के #उप_निरीक्षक_श्री #रोबिन_सिंह_बिष्ट उम्र (30 वर्ष) पुत्र श्री रमेश बिष्ट निवासी ग्राम चौंडी, पट्टी मल्ला बदलपुर, तहसील लैंसडौन, जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल 110 शहीद भगत सिंह कॉलोनी अधोईवाला, देहरादून जिनकी तैनाती उखीमठ थाना रुद्रप्रयाग में थी।
जिनको दिनांक
10/6/2020 की शाम को पेट दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उखीमठ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
फोटो
जिनका आज दिनांक 11/6/2020 को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की उपस्थिति में जनपद के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

उप निरीक्षक श्री रोबिन सिंह बिष्ट के 2016 में पास आउट होने के पश्चात इनके द्वारा जनपद हरिद्वार उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में अपनी सेवा दी गई। जनपद में अपनी सेवा व सौम्य व्यवहार के कारण साथी कर्मियों एवं जनता के मध्य खास छवि रखने वाले जिनको जनपद पुलिस एक सच्चे पुलिसकर्मी के रूप में सदैव याद रखेगी।

इस दुःख की घड़ी में समस्त पुलिस परिवार उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रुद्रप्रयाग-खतेणा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां।

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खतेणा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन...

शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग पर पूर्व प्रबंधक समिति ने लगाया मन माने तरीके से कार्य करने के आरोप

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित जिला शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मे...

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...