Home उत्तराखंड चमोली भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू उक्रांद गैरसैण राजधानी संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन
चमोली

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू उक्रांद गैरसैण राजधानी संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन

सत्यपाल नेगी/गैरसैण
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू
राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का बखान
कांग्रेस विधायकों ने अभिभाषण का किया विरोध
उक्रांद व जनरल/ ओबीसी कर्मचारियों, उपपा और गैरसैंण स्थाई राजधानी संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन
उक्रांद ने दी गिरफ्तारी
कांग्रेस का गैरसैण राजधानी मैदान में धरना
गैरसैंण,
 उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल बेबी रानी मोर्य के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण गैरसैंण में  प्रारंभ हो गया है।  दिन में 11 बजे जैसी राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने अभिभाषण पढ़ना प्रारम्भ किया विपक्षी कांग्रेस के विधायक अभिभाषण का विरोध करने के लिए बेल में आ गए और राज्यपाल वापस जाओ, जन विरोधी सरकार नहीं चलेगी आदि नारे लगाने लगे। विधानसभा के मार्शलों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। 31 पन्नों के अभिभाषण में राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सत्र प्रारंभ होने से पहले राज्यपाल ने पुलिस गारद का निरीक्षण किया और सलामी ली।
      दूसरी ओर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने सहित उत्तराखंडी मुद्दों पर उत्तराखंड क्रांति दल ने बड़ा प्रदर्शन किया, जिन्हें भारी पुलिस बल ने विधानसभा से 4किमी पहले दिवाली खाल में रोक लिया गया। काफी नोक झोंक के पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मालसी और मेहलचौरी में बनायी गयी अस्थायी जेल भेज दिया। जिन्हें बाद में रिहा कर दिया है।
   उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी व स्थायी राजधानी संघर्ष समिति ने भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और पुलिस ने उन्हें जबरन उठा कर गैरसैंण छोड़ दिया।
   राज्य कर्मचारी जनरल/ ओ बी सी ने प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करने और प्रमोशन प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया किया जिसे पुलिस ने मालसी व कोराली में ही रोक दिया।
  कांग्रेस ने विधानसभा सत्र को बढ़ने की मांग करते हुए गैरसैंण के रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन घरना प्रारंभ किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...