रिपोर्ट हिमांशु मेहरा
चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
मेहलचौरी (चमोली)। प्रतिभा, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गैरसैंण विकासखंड के मेहलचौरी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत आशीष जोशी ने देहरादून में 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
इस प्रतियोगिता में चमोली जनपद से कुल पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है, जिनमें तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह उपलब्धि जनपद के लिए गौरव का विषय है।
प्रधानाचार्य आशीष जोशी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और जनपद का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।
अब राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की बिसात पर आशीष जोशी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अन्य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए।

Leave a comment