Home उत्तराखंड देहरादून राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत
देहरादून

राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा राइफलमैन जसवंत सिंह की स्मृति में उनके पैतृक गांव बाडियू, नैनीडांडा (पौड़ी गढ़वाल) में स्मारक निर्माण और उनके घर को धरोहर के रूप में संरक्षित करने के फैसले का स्वागत किया है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सांसद अनिल बलूनी की ओर से जसवंत सिंह की स्मृति में ‘जसवंत द्वार’ के निर्माण का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि नैनीडांडा विकासखंड के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि आसपास के विकासखंडों को मिलाकर ‘जसवंतगढ़’ जिला बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता स्वर्गीय राम प्रसाद ध्यानी ने इस मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया। हाल ही में उनका निधन हो गया।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राइफलमैन जसवंत सिंह ने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनकी वीरता के लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने जसवंत सिंह की स्मृति को संजोने के लिए जो कदम उठाया है, कांग्रेस इसका स्वागत करती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जाता रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बद्रीनाथ धाम के अपमान पर उक्रांद आक्रोशित,भाजपा सरकार का पुतला फूंका ।

बद्रीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा में हुए गायिका प्रियंका मेहर के कार्यक्रम...

उक्रांद में संगठन को मजबूत करने पर जोर, सी.पी. जोशी को आईटी प्रकोष्ठ और अनुशासन समिति की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को मजबूत...