Home Business पोखरी- सेवा संकल्प शिविर में 233 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 आवेदनों के फॉर्म भरवाए
Businessचमोली

पोखरी- सेवा संकल्प शिविर में 233 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 आवेदनों के फॉर्म भरवाए

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोखरी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 233 लोगों ने उठाया विभागीय योजनाओं का लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड पोखरी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में 233 लोगों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया। शिविर में 7 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित 25 लोगों के आवेदन पत्रों के फॉर्म भरवाए गए, ताकि उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजी देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार खंडूड़ी एवं सहायक विकास अधिकारी अंकित भट्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राकेश सजवाण ने किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिंद्रवाणी–सकण्ड मोटर मार्ग के प्रथम चरण के नव निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 9.50 किमी मोटर मार्ग के...

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

Report  Kamlesh Purohit भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की...

चमोली-देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 ने बद्रीनाथ में बिखेरी उत्तराखंड की लोक संस्कृति की छटा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ की थीम पर संस्कृति, सीमा...

हितधारकों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित प्रभावित लोगों को प्राथमिकता देने, नव निर्मित परिसंपत्तियों के...