Home उत्तराखंड हरिद्वार बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
हरिद्वार

बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन

विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार, 23 सितंबर 2026 को बहादराबाद विकासखंड की कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय के परिसर में किया गया।

प्रतियोगिता में बहादराबाद विकासखंड के विभिन्न शासकीय, अशासकीय एवं प्रबंधकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्कृत समूह नाटक, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत समूह गान, संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत वाद-विवाद तथा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार, मुख्य अतिथि श्री उज्ज्वल पंडित, सचिव श्री गंगा सभा हरिद्वार, विशिष्ट अतिथि डॉ. वाजश्रवा आर्य, उपनिदेशक संस्कृत शिक्षा/सहायक निदेशक हरिद्वार तथा मार्गदर्शक डॉ. हरीश गुरुरानी, शोध अधिकारी उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके बाद श्री जगद्गुरु श्रीचंद्र संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय भगवद्धाम के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. वाजश्रवा आर्य ने कहा कि संस्कृत छात्र प्रतियोगिता प्रदेश के प्रत्येक जनपद के प्रत्येक विकासखंड में आयोजित की जा रही है, जिसमें हजारों विद्यार्थी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

श्री उज्ज्वल पंडित ने कहा कि संस्कृत संस्कारों की भाषा है और प्रत्येक व्यक्ति को संस्कृत भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ संस्कृत भाषा का संवर्धन एवं संरक्षण करना है।

वहीं शोध अधिकारी डॉ. हरीश गुरुरानी ने कहा कि संस्कृत भाषा विद्यार्थियों में “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्” तथा “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” जैसी भावनाओं को जागृत करती है। उन्होंने कहा कि संस्कृत आज के युग को दिशा देने वाली भाषा है और इसे जन-जन की भाषा बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड संस्कृत संस्थान द्वारा संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बहादराबाद विकासखंड के संयोजक डॉ. प्रकाश चंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रेरणा गर्ग, डॉ. केशव बलियानी, आचार्य डम्बर प्रसाद पोडेल एवं डॉ. नरेश शर्मा सहित सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

संस्कृत नाटक:
प्रथम स्थान — श्री जगद्देव सिंह संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, सप्तऋषि।

संस्कृत समूह गान:
प्रथम — आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार।
द्वितीय — डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार।
तृतीय — श्री जगद्गुरु श्रीचंद्र संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, भगवत धाम, हरिद्वार।

संस्कृत समूह नृत्य:
प्रथम — आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार।
द्वितीय — स्वामी शंभुदेव संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, खड़खड़ी, हरिद्वार।
तृतीय — पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर, हरिद्वार।

संस्कृत वाद-विवाद:
प्रथम — गौरिका एवं शौर्यराज, आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ।
द्वितीय — रश्मि पैन्यूली एवं नव्या, श्री जगद्गुरु श्रीचंद्र संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, भगवत धाम।
तृतीय — मृत्युंजय पांडेय एवं प्रणीत जेडली, एंजिल्स एकेडमी स्कूल, बहादराबाद।

संस्कृत आशु भाषण:
प्रथम — अक्षित बडोनी, श्री जगद्गुरु श्रीचंद्र संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय।
द्वितीय — अथर्व ढौंडियाल, श्री जगद्देव सिंह संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, सप्तऋषि आश्रम।
तृतीय — भव्या, आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ।

श्लोकोच्चारण:
प्रथम — अनिरुद्ध बहुखंडी, श्री जगद्गुरु श्रीचंद्र संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय।
द्वितीय — सोनाक्षी, आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ।
तृतीय — अनुराग दीक्षित, श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, कनखल।

प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और संस्कृत भाषा के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हरिद्वार-संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा!

संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्यज्ञान परीक्षा आज श्री जगदीश स्वरूप आश्रम...

सरकारी आदेशों की अनदेखी, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी 8 माह से भुगतानों को तरसा -आर्थिक तंगी में गुजर रहा जीवन।

संवाददाता – लोकेंद्र रावत हरिद्वार/ उत्तराखंड। वन विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद...