Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग-खतेणा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां।
रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग-खतेणा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां।

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खतेणा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता (दही हांडी) विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में गांव के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गम्भीर सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोषी देवी, ग्राम प्रधान वासुदेव बिष्ट, सरपंच धर्मपाल सिंह, पूर्व सरपंच महिपाल नेगी, उप प्रधान लक्ष्मण रावत,महिला मंगल दल अध्यक्ष शारदा देवी, वीरपाल बुटोला, मोहन बिष्ट, हयात सिंह नेगी, दयाल सिंह रावत, रघुनाथ नेगी, दर्शन बिष्ट, दर्शन रावत, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग पर पूर्व प्रबंधक समिति ने लगाया मन माने तरीके से कार्य करने के आरोप

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित जिला शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मे...

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ ने एक दिवसीय रैली द्वारा सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ ने भारतीय मजदूर...

रुद्रप्रयाग-11 दिवसीय महिला रामलीला की धूम,मां नन्दा महिला रामलीला मांगल योग समिति द्वारा।

रिपोर्ट  प्रताप सिह नेगी रुद्रप्रयाग जिले के गांव कोठनी ग्राम पंचायत छिनका...