Home दिल्‍ली एन सी आर दिल्‍ली-उत्तराखंड मीडिया संगठन दिल्ली’ की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन।
दिल्‍ली एन सी आर

दिल्‍ली-उत्तराखंड मीडिया संगठन दिल्ली’ की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन।

नई दिल्ली, 28 जून: दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रवासी पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करने और उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड मीडिया संगठन’ का गठन कर दिया गया है। रविवार को दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन-1 स्थित अल्मोड़ा भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की पहली कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रावत ‘जिज्ञासु’ को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा मीडिया संगठन के गठन की पहल पिछले कई महीनों से की जा रही थी। इसीक्रम में जून माह की शुरुआत में दिल्ली प्रेस क्लब में आयोजित पहली बैठक में संगठन की अवधारणा पर सहमति बनी। इसके बाद गढ़वाल भवन, नई दिल्ली में आयोजित दूसरी बैठक में संगठन की रूपरेखा, बायलॉज तथा पंजीकरण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
उसके बाद आज यानी रविवार 28 जून 2026 को दक्षिणी दिल्ली के अल्मोड़ा भवन, साउथ एक्स-1 में संगठन की औपचारिक बैठक आयोजित में सर्वसम्मति से ‘उत्तराखंड मीडिया संगठन’ की पहली कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रावत ‘जिज्ञासु’ को अध्यक्ष, हरीश रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश भट्ट, ओंकार सिंह कोली, अमरचंद एवं पूनम बिष्ट को उपाध्यक्ष, राजेश डंडरियाल को महासचिव, दीप सिलोड़ी को सचिव, डी.एस. नेगी को कोषाध्यक्ष, विनोद मनकोटी को संगठन मंत्री, सत्येन्द्र नेगी को मीडिया प्रभारी, द्वारिका प्रसाद चमोली को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा रूप सिंह गुसाईं को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मनोज कोठारी, राजू बोहरा,प्रजा दत्त डबराल सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी का समर्थन करते हुए विश्वास जताया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनके सुख-दुख में सहयोग, प्रवासी उत्तराखंडी समाज के सामाजिक सरोकारों को मजबूती से उठाने तथा उत्तराखंड की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष जगमोहन रावत ‘जिज्ञासु’ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पूरी टीम संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत उत्तराखंड मूल के सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान भी किया।
उन्होंने बताया कि संगठन की पहली प्राथमिकता शीघ्र ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर संगठन को विधिवत पंजीकृत कराना होगी, ताकि भविष्य में पत्रकार हितों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ पत्रकारों से वार्तालाप कर उन्हें संरक्षक एवं परामर्श मंडल के रूप में संगठन से जोड़ा जायेगा।
वहीँ महासचिव राजेश डंडरियाल में बताया कि लगातार पत्रकारों के जुड़ने से संगठन को व्यापक समर्थन मिला है। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े 30 से अधिक उत्तराखंड मूल के पत्रकार संगठन का हिस्सा बन चुके हैं और सदस्यता का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026

गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) गढ़वाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक, पंचकुईयाँ...