Home उत्तराखंड यमुनोत्री धाम-जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के
उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम-जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

रिपोर्ट राम शर्मा ;यमुनोत्री

माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण yb होने के पावन अवसर पर विश्वविख्यात श्री #यमुनोत्री_धाम में राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल के नेतृत्व में पूज्य रावल जी, यमुनोत्री मंदिर समिति के सम्मानित पदाधिकारियों, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के मध्य मां यमुना की विशेष पूजा-अर्चना एवं दिव्य देव आरती की।

इस अवसर पर मां यमुना के श्रीचरणों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के संकल्प की सिद्धि हेतु विशेष प्रार्थना की। साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प, जनकल्याण की भावना तथा राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण को और अधिक शक्ति प्रदान करने की कामना की।

आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊर्जा, नए आत्मविश्वास और नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। सेवा, सुशासन, अंत्योदय, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र प्रथम की भावना को साकार करते हुए देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मां यमुना की असीम कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारा राष्ट्र तथा देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के पथ पर अग्रसर रहें तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो, यही हमारी हार्दिक मंगलकामना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड...

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रकाशनाथ राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित चिन्हित राज्य आंदोलनकारी...

पहाडो मे जनगणना 2027, और गांव मे जंगली जनवरो का डर!

रिपोर्ट महिपाल रावत जैसा की विधित है की पहाडो मे पलायन होते...

हजार ग्राम, हजार धाम” संदेश के साथ संपन्न हुई जौनसार-बावर एवं यमुनोत्री की पजल धाम यात्रा संपन्न

रिपोर्ट संतोष नेगी “राठी” “हजार ग्राम, हजार धाम — हमारी भाषा, हमारी...