Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल- अभिभावक परामर्श युवा वातावरण निर्माण शिविर” आयोजन।
पौडी

कल्‍जीखाल- अभिभावक परामर्श युवा वातावरण निर्माण शिविर” आयोजन।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल कल्‍जीखाल

समग्र समावेशित शिक्षा के अंतर्गत “अभिभावक परामर्श युवा वातावरण निर्माण शिविर” विकासखंड कलजीखाल,पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल पौड़ी गढ़वाल के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर के. बी. श्रीवास्तव, डॉ. सुमित बिजल्वाण, डॉ.नीति शर्मा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तथा विकासखंड के समस्त इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य से आह्वान किया गया कि इंटरमीडिएट में सफल छात्र-छात्राओं को बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षा में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करें । साथ ही इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई।
प्राचार्य प्रोफेसर के. बी.श्रीवास्तव ने बताया कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथोल टिहरी गढ़वाल से संबद्ध महाविद्यालय कल्जीखाल में प्रवेश NEP 2020 के दृष्टिगत शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में बी.ए.प्रथम वर्ष में कला संकाय के हिंदी,अंग्रेजी,राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र एवं इतिहास विषयों में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में एन.एस.एस, रोवर्स ,क्रीडा, रेड क्रॉस,करियर काउंसलिंग, पुस्तकालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय,उद्यमिता एवं मेधावी छात्रों हेतु छात्रवृत्ति की सुविधाओं से अवगत कराया गया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...