Home उत्तराखंड पौडी पौडी-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले विरोध मे कैंडल मार्च एंव पाकिस्तान के पुतले का दहन किया
पौडी

पौडी-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले विरोध मे कैंडल मार्च एंव पाकिस्तान के पुतले का दहन किया

रिपोर्ट सीताराम पोखरियाल, पौडी

पहलगाम कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद 26 मासूमों की हत्या के बाद पूरे देश में बहुत गुस्सा एवं आक्रोश है। जहां चारों ओर इस आतंकी हमले की घोर भर्त्सना हो रही है वहीं विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी क्रम में पौड़ी मंडल मुख्यालय पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों, व्यापार संघ एवं आम जनता ने एक कैंडल मार्च निकालते हुए पाकिस्तान के पुतले का दहन किया और पाकिस्तान को संदेश दिया कि देश पर इस प्रकार के हमले होने पर पूरा देश एक साथ खड़ा है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने भारत सरकार से अपील की है कि इस हमले का बदला तुरंत लिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के सचिव जसपाल रावत ने कहा कि हमारा देश अखंड है और आतंकवाद को कभी भी सहन नहीं करेगा। व्यापार संघ के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि ऐसा कुकृत्य कभी भी सहन नहीं होगा और इसके लिए भारत सरकार को अपने ओर से जल्दी पहल करते हुए देश और कश्मीर को संदेश देना होगा कि हमारा देश सुरक्षित है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पाकिस्तान हर बार अपनी घिनौनी हरकत से अपना असली चेहरा दिखा रहा है। इसका जवाब दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर व्यापर संघ पौड़ी के अध्यक्ष विनय शर्मा, देवेन्द्र सिंह रावत बिल्ला सचिव, दिलवर सिंह भण्डारी कोषाध्यक्ष, अरविंद नेगी सदस्य व्यापार संघ, अजीत नेगी, मनोज काला, रेवती नंदन डंगवाल अध्यक्ष फैडरेशन, संग्राम सिंह नेगी तहसील प्रभारी, संजय नेगी, राकेश रावत, मनोज भट्ट, इनायत हुसैन, त्रिभुवन उनियाल, प्रेम चंद्र ध्यानी, संतोष खण्डूरी, भवान सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

सीताराम पोखरियाल प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा उत्तराखंड

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...