डांडा नागराजा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब मेला शांति पूर्वक समपन हुआ!
रिपोर्ट जगमोहन डांगी
डांडा नागराजा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब मेला शांति पूर्वक समपन हुआ डांडा नागराजा मंदिर समिति में बुधवार को मेला आयोजन किया गया मेले में श्रद्धालुओं का आस्था का जान सैलाब उमड़ पढ़ा सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम मंच पर शिव पार्वती, राधा कृष्ण जी का नृत्य आकर्षण केंद्र रहा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लोक गायक मुकेश कठैठh,मनीष लखेड़ा, धनराज शौर्य,शिवांगी शर्मा आदि साथी कलाकारों ने एक से एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिस से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया जिस पर मेले में आए श्रद्धालु झूमते पर मजबूर हो गए
पौड़ी जनपद के कंडवालस्यू पट्टी स्थित सिद्धपीठ डांडा नागराजा मंदिर में हर वर्ष बैशाख के दूसरे दिन यह मेला आयोजन होता है। रविवार को श्री डांडा नागराजा मंदिर परिसर में मेला का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी श्रीमती रचना बुटोला एवं क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी प्रवासी अतिथि अरुण भट्ट
श्री डांडा नागराजा धर्म क्षेत्र के अध्यक्ष सुभाष देशवाल ने किया इसके अलावा विशेष अतिथि में कोट ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली,ज्येष्ठ प्रमुख कोट उपेंद्र भट्ट,कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाई,खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी,पूर्व प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा नेगी,समानसेवी आनंद सिंह नेगी समाजसेवी विनोद धनोसी सहित क्षेत्र के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे
मेला हर वर्ष की भांति मुकेश कठैठ एवं उनके साथी गायकों में धनराज शौर्य सहित कई जाने माने चर्चित लोक गायकों प्रस्तुति दी
वही पहली बार श्री डांडा नागराजा मेले में मुकेश कठैठ के श्री डांडा नागराजा पर आधारित भजन पर श्रद्धालु खूब थिरके वही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभिनय मंच के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती,राधा कृष्ण की नृत्य की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही श्री डांडा नागराजा मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली ने बताया मंदिर समिति ने मिले आयोजन को लेकर जिला प्रशासन को पूर्व में अगवत करवा दिया था जिसमें प्रशासन से हर वर्ष की तरह सहयोग किया जिसमें खासकर जिलाधिकारी पौड़ी का आभार व्यक्त किया है वर्षो की तरह डांडा नागराजा के भक्तो द्वारा चार अलग अलग जगह पर विशाल भंडारे की व्यवस्थाएं भी बना रखी थी। मेला को सफल सहयोग और सम्पन करवाने में श्री डांडा नागराजा धर्म क्षेत्र पुजारी गणेश देशवाल,किशोर देशवाल,मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली,उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट,राजेंद्र प्रसाद बिजलवाण पूर्व अध्यक्ष शशिकांत चमोली,रणवीर सिंह,महवीर सिंह रावत ,विनोद देशवाल देवेंद्र कुकरेती,सुमन रावत गुमान सिंह रावत,देवेंद्र कुकरेती,बीरेंद्र प्रसाद भट्ट,नत्थी सिंह रावत,शेर सिंह रावत,हेमंत सिंह आदि सदस्यों का सहयोग किया!
मेला परिसर सुरक्षा व्यवस्था में देवप्रयाग थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत की टीम मुस्तैद दिखी।
सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन का मंच संचालन अजय डोभाल ने किया





