Home उत्तराखंड देहरादून अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में चुप्पी पर पूछे सवाल ?
देहरादून

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में चुप्पी पर पूछे सवाल ?

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में चुप्पी पर पूछे सवाल ? दुष्यंत गौतम और अजय कुमार को पद और पार्टी से कब हटाएंगे ?
देहरादून, 14 अप्रैल, आज अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा गाँधी पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर को उनकी 135 वीं जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मंच के सदस्यों ने देहरादून में एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आजतक अंकिता भंडारी हत्याकांड पर चुप्पी साधने पर भी सवाल किये !

मंच की कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से ज्यादा हो गए लेकिन आज भी न्याय नहीं मिला है और अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP खुलेआम घूम रहे हैं l उन्होंने ये भी कहा कि इस बात से दुःख होता है कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एक शब्द भी नहीं बोला है और ना ही उनकी पार्टी के दुष्यंत गौतम और अजय कुमार जो अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चित VIP हैं उनको पार्टी से निकाला है, ये दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में उत्तराखंड की महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है l
मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि प्रधानममंत्री एक्सप्रेसवे करने देहरादून आए हैं लेकिन ये देख कर बड़ा आश्चर्य हुआ उनकी रैली की व्यवस्था और तैय्यारियाँ अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चित अजय कुमार देख रहा है जिसका नाम अंकिता भंडारी की माताजी सोनी देवी ने VIP के तौर पर लिया है l उन्होंने कहा इससे साफ़ पता चलता है अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चित VIP भाजपा नेता अजय कुमार और गौतम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संरक्षण मिला हुआ है !


मंच के ब्रिगेडियर(रि.) सर्वेश डंगवाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से ऊपर हो गए लेकिन उसकी हत्या में चर्चित VIP दुष्यंत गौतम और अजय कुमार आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और भाजपा नेताओं, मंत्रियों के साथ मिलते हैं और फोटो खिंचवाते हैं ये बड़े शर्म की बात है l उन्होंने कहा कि बेटी अंकिता भंडारी की आत्मा हमारे साथ है और वो हमें संबल दे रही है और हम उसको न्याय दिलाने तक लड़ते रहेंगे l
मंच की विमला कोली ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि वो अंकिता भंडारी हत्याकांड के चर्चित VIP दुष्यंत गौतम और अजय कुमार को कब पद और पार्टी से बर्ख़ास्त करेंगे और पुष्कर धामी अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP अपराधियों की सीबीआई जाँच क्यों नहीं करवा रहे हैं l
मंच ने कहा है कि वो दुष्यंत गौतम और अजय कुमार की तस्वीर लगे बैनर उत्तराखंड में नहीं लगने देंगे और अंकिता भंडारी हत्याकांड में इन दो चर्चित VIP को उत्तराखंड से बाहर का रास्ता दिखाएंगे l
मंच के सदस्यों ने जनगीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंकिता भंडारी हत्याकांड में चुप्पी साधने पर सवाल किए l सभा को सूरज नेगी, सुजाता पॉल, पंकज क्षेत्री, उषा डोभाल, प्रतिमा सिंह आदि ने संबोधित किया I
इस कार्यक्रम में पद्मा गुप्ता, मंजू बलोदी, विजय नैथानी, आर्यन, सूरज सिंह आदि कई लोग मौजूद थे

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...