राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 संस्करण का हुआ सफल सम्पादन:
राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 संस्करण का हुआ सफल सम्पादन: उद्यमिता पारिस्थितिकी से बदले जीवन की परिस्थिति
राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में आयोजित देवभूमि उद्यमिता योजना के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन माननीय प्राचार्य प्रो पुष्पेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन एवम नोडल अधिकारी डॉ केतकी तारा कुमैय्या के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम मुख्य वक्ता जिला समन्वयक श्री महेंद्र सिंह रौतेला रहे।श्री रौतेला उद्यमिता के क्षेत्र में ( रूरल इनक्यूबेशन में ) पिछले 18 वर्षो से एक जाना पहचाना नाम है जिनमें प्रमुख उद्यमिता प्रशिक्षण , क्षमता संवर्धन , लाइसेंसिंग , पैकेजिंग ,लेबलिंग , पेटेंट इत्यादि रहा है तथा अपने कार्यकाल में प्रतिष्ठित यूएनडीपी के साथ भी कई प्रोजेक्ट्स कर चुके है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से किया गया जिसमे उत्तराखंड को आत्मनर्भर एवम स्वावलंबी बनाने की अलख जगाई गई । तत्पश्चात मंचासीन समस्त अतिथियों को बैज से अलंकृत किया गया और वही दूसरी ओर ई डी आई आई की ओर से भेंट स्वरूप प्राचार्य एवम नोडल अधिकारी को उनके प्रयासों के लिए को स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए।
औपचारिक आरंभ करते हुए कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामीजी के विधानसभा पटल पर देवभूमि उद्यमिता योजना के अंर्तगत कीर्तिमान स्थापित करते उच्च शिक्षण संस्थानों की सफल प्रस्तिथि आख्या का वाचन की वीडियो समस्त विद्यार्थियों के साथ साझा की गई ।
स्वागत अभिभाषण नोडल अधिकारी डॉ केतकी तारा कुमैय्यां द्वारा दिया गया जिसमे उन्होंने उत्तराखंड शासन , ई डी आई आई एवम उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना के तीसरे संस्करण के नए कलेवर के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार यह योजना पारिस्थितिकी निर्माण से परिस्थिति/ जीवन शैली निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा यह मात्र एक योजना नहीं है बल्कि युवाओं के लिए नई जीवन पद्धति का मार्ग प्रशस्त करती है ।
इसी क्रम में मुख्य वक्ता एवम ई डी आई आई जिला समन्वयक श्री महेंद्र सिंह रौतेला दारा पीपीटी के माध्यम से देवभूमि उद्यमिता योजना, उद्यमिता के विभिन्न आयाम , उत्तराखंड में उद्यमिता के विस्तार क्षेत्र एवम संभावनाएं, हिम टिहरी,ब्लिंकिट, डिजिटल नोमाड विलेज, हेरिटेज टूरिज्म, एग्रो प्रोसेसिंग, लेंसकार्ट जैसे सफल उद्यमों की चर्चा की गई तथा एक सफल उद्यमी बनने के लिए गुर भी सिखाए गए। विद्यार्थियों की अभिरुचियों का मूल्यांकन करने के लिए एक लघु परीक्षा ली गई ।
कार्यक्रम के सफल सम्पादन में डॉ पूनम, श्रीमती प्रीति , श्रीमती सुनीता भट्ट, श्री भूपेंद्र, अरुण ,गिरीश ललित समेत छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, उपाध्यक्ष विकास कोली, सचिव धर्मेंद्र,प्रवेश, मोहित बिमला , लकी ,बबली, भावना, गीता , किरण, कोमल ,दीपा, ज्योति, प्रेरणा, शीतल, पूनम, दीपक, दिव्या समेत कई विद्यार्थियों का योगदान रहा । सभी को प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया।





