Home उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा बढ़ा: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर डी.पी.एस. रावत ने थामी उक्रांद की मशाल
देहरादून

उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा बढ़ा: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर डी.पी.एस. रावत ने थामी उक्रांद की मशाल

देहरादून | 29 मार्च, 2026
उत्तराखंड की क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब पूर्व गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी और यूकेडी-डी के पूर्व सदस्य इंजीनियर डी.पी.एस. रावत ने आधिकारिक रूप से दल की सदस्यता ग्रहण की।
रायपुर कार्यालय में उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल के सदस्‍यों ने भव्य स्वागत किया।
देहरादून स्थित रायपुर विधानसभा कार्यालय में उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री आशुतोष नेगी एवं लैंसडाउन विधानसभा अध्यक्ष श्री मुकेश बिष्ट की उपस्थिति में श्री रावत को दल की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें दल का पटका पहनाकर विधिवत स्वागत किया।
श्री मुकेश बिष्ट की रही अहम भूमिका
इंजीनियर डी.पी.एस. रावत को मुख्यधारा की क्षेत्रीय राजनीति में वापस लाने और उक्रांद में शामिल करने में श्री मुकेश बिष्ट जी का विशेष योगदान रहा। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि श्री मुकेश बिष्ट जी के प्रयासों से दल को दिल्ली और प्रवासियों के बीच भी एक नई ऊर्जा मिलेगी।
गढ़वाल क्षेत्र में बढ़ेगी दल की धमक
इंजीनियर डी.पी.एस. रावत एक अनुभवी चेहरा हैं और पूर्व में गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके दल में शामिल होने से विशेष रूप से चौबट्टाखाल विधानसभा और संपूर्ण गढ़वाल क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल के सांगठनिक ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्री रावत ने कहा:
“उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल उत्तराखंड क्रांति दल ही कर सकता है। मैं दल की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और गढ़वाल क्षेत्र में उक्रांद को फिर से शिखर पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा।”
इस अवसर पर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई जॉइनिंग को राज्य की राजनीति में एक सकारात्मक मोड़ बताया।

अन्‍य खबर

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...