Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर-डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हडताल का लगातार जारी
चमोली

गोपेश्वर-डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हडताल का लगातार जारी

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

आवश्यक सेवाओं को छोडकर समस्त निर्माण कार्य ठप।

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं का समाधान न होने के कारण प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के आन्दोलन के पश्चात आज दिनांक 28.03.26 को अष्टम दिवस महासंघ के सदस्यों द्वारा प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हडताल की गयी। हडताल के षष्टम दिवस शाखा चमोली के अन्तर्गत निरीक्षण भवन लो०नि०वि० गोपेश्वर में समस्त सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। हडताल कार्यक्रम की अध्यक्षता इं० उत्तम सिंह एवं मंच संचालन शाखा सचिव इं० प्रमोद विष्ट द्वारा किया गया।
अध्यक्ष इं० उत्तम सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त हडताल कार्यकम दिनांक 23.03.26 से उत्तराखण्ड राज्य के गढवाल एवं कुमांऊ मण्डल के समस्त 32 शाखाओं में महासंघ के सदस्य हडताल पर बैठे है। आवश्यक सेवाओं को छोडकर समस्त अभियात्रिकी विभागो के सदस्य अनिश्चितकालीन हडताल पर है। अध्यक्ष इं० उत्तम सिंह द्वारा अवगत कराया गया, कि सदस्यों द्वारा लगातार विगत छः दिवस से हडताल करने के बावजूद शासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिये जाने के कारण महासंघ के समस्त सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है सदस्यों का कहना है, जब तक महासंघ की मांगे नहीं मानी गयी तब तक महासंघ के समस्त सदस्य अनिश्चितकालीन हडताल को लगातार जारी रखने पर बाध्य होगें।
प्रमुख मांगे / समस्याएं-

1. कनिष्ठ अभियन्ताओं की लम्बे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करते हुये, विभागों में कार्यरत कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रारम्भिक ग्रेड वेतन 4800 दिनांक 01.01.2006 में नोशनली अनुमन्य किया जायें।

2. पूर्व की भांति ए०सी०पी० के रूप में 10, 16, 26 लागु किया जाये।

3. 01 जनवरी 2014 के पश्चात विभागों में नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रथम एम०ए०सी०पी० के रूप में 10 वर्षों की सेवा पूर्ण किये जाने पर पूर्व की भांति ग्रेड-पे 5400 (लेवल-10) दिया जाये।

4. प्रदेश के अभियन्ताओं हेतु 01 अक्टुबर 2005 से लागू अंशदायी पेंशन योजना (NPS) व 01 अप्रैल 2025 से लागू एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाये।

5. उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान का राजकीयकरण / एकीकरण किया जाये।

6. विभिन्न अभियन्त्रण विभागों में डिप्लोमा इंजीनियर्स के सहायक अभियन्ता से उच्च्तर पदों पर पदोन्नति हेतु समानान्तरण गैलरी का सृजन किया जाये।

विभिन्न अभियन्त्रण विभागों में विगत काफी लम्बे समय से प्रभारी सहायक अभियन्ता के रूप में कार्य कर रहे कनिष्ठ अभियन्ताओं को सेवानिवृत्त से पूर्व, अधिसंख्यक पदों के सापेक्ष वन टाईम प्रोन्नति का लाभ दिया जाये।

समस्त अभियन्त्रण विभागों में सहायक अभियन्ता के वित्तीय अधिकार बढ़ायें जाये।

आवास विकास विभाग में नव नियुक्त डिप्लोमा इंजीनियर्स को अंशदायी पेंशन योजना का लाभ दिया जाय एवं आवास विभाग में आई० एफ०एम० एस० पोर्टल तैयार किया जाये।

हडताल कार्यक्रम के षष्टम दिवस में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद चमोली के जनपद सचिव इं० अंकित बिष्ट, अध्यक्ष इं० उत्तम सिंह एवं शाखा सचिव इं० प्रमोद बिष्ट, इं० प्रीतम भण्डारी, इं० उमेश धारिया, इं० छोटे लाल, इं० मोहम्मद तहसीन, इं० संजय रावत, इं० दानिश इं० सोनम पंवार, इं० निखिलेश मल्ल, इं० मीनाक्षी भण्डारी, रोशनी सहित समस्त सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शाखा अध्यक्ष/सचिव उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, शाखा चमोली

Recent Posts

Categories

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...