Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून -सृजन के बालपर्व फूलदेई 26 कैंट कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित !
देहरादून

देहरादून -सृजन के बालपर्व फूलदेई 26 कैंट कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित !

रिपोर्ट विक्रम पटवाल।

जन के बालपर्व फूलदेई 26 मे शामिल हुए कैंट कन्या इंटर कॉलेज
सांस्कृतिक प्रस्तुति और रचनात्मक प्रतिभाग के साथ बच्चों ने बिखेरे रंग

दस हजार बच्चों के साथ फूलदेई अभियान के अंतर्गत शहीद मेख बहादुर कैंट कन्या इंटर कॉलेज, देहरादून में कोना कक्षा का-धाद ने रचनात्मक प्रतिभाग कार्यक्रम आयोजित किया.
जिसमें विद्यालय परिसर में पारम्परिक फूलदेई की फेरी के साथ बच्चों ने फूलदेई छम्मा देई गाते हुए दहलीजों पर फूल डाले। इस अवसर शहीद मेख बहादुर कैंट कन्या इंटर कॉलेज, एवं कैंट जूनियर हाईस्कूल, देहरादून के 60 बच्चों ने चित्रकला और लेखन के माध्यम से अपनी भावनाओं के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में 12 बच्चों को उनकी विशिष्ट रचनाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में कोना कक्षा का के मुख्य संयोजक गणेश चंद्र उनियाल ने बताया कि फूलदेई में हर वर्ष प्रदेश के बच्चों को उनकी अभिव्यक्ति के लिए एक मंच देने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है जिसमें हम समाज के सहयोग से उत्तराखंड के दूर दराज के स्कूलों के बच्चों तक फूलदेई शीट भिजवाते हैं। जिसमें बच्चे अपने मन के रंग भरते है य लेखन करते हैं। श्रेष्ठ शीट को पुरस्कृत किया जाता है।
नीना रावत ने धाद द्वारा विकसित किये जा रहे विभिन्न वनों के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों को जागरूक किया।
साहित्यकार कल्पना बहुगुणा ने बच्चों को साहित्यिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया।
आशा डोभाल ने कार्यक्रम संचालन के साथ ही फूलदेई के महत्व और नये संदर्भ पर बच्चों को जानकारी दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए धाद का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम और जानकारी बच्चों को देते रहें ताकि उनका ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर धाद की ओर से दयानंद डोभाल, मेजर महावीर रावत, पूर्णिमा गैरोला एवं शुभम शर्मा, कैंट जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता गुलेरिया, श्रीमती निधि खंडूड़ी, श्रीमती निधि चमोली, सुमन नेगी, शालिनी पंवार, सीमा बिष्ट, पूनम, कु० स्वाति, श्री राजपाल सिंह श्रीमती शीला गुप्ता, श्रीमती शिवानी प्रधान, सारिका गोयल प्रीति राज, कविता थापा, कृति भट्ट, प्राची, नजहत परवीन एवं शिखा आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...