Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग देहरादून-रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी बने मंत्री, लोकभवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ।
रुद्रप्रयाग

देहरादून-रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी बने मंत्री, लोकभवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ।

रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी बने मंत्री, लोकभवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ- धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है. लोक भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. राज्यपाल ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई.

शुक्रवार को लोकभवन में पांच नए चेहरों खजान दास, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा, मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा को राज्‍यपाल गुरमीत सिंह ने मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की साफ कोशिश दिखी है, जहां कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. हरिद्वार जैसे अहम जिले को पहली बार जगह मिली, जबकि कुछ पहाड़ी जिले अब भी बाहर हैं. सामाजिक समीकरणों में ठाकुर, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और पंजाबी समाज को साधने की रणनीति भी साफ नजर आती है. मैदान और पहाड़ के बीच संतुलन बनाकर सरकार ने चुनावी संदेश देने की कोशिश की है!

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

रुद्रप्रयाग-खतेणा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां।

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खतेणा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन...

शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग पर पूर्व प्रबंधक समिति ने लगाया मन माने तरीके से कार्य करने के आरोप

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित जिला शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मे...

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ ने एक दिवसीय रैली द्वारा सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ ने भारतीय मजदूर...

रुद्रप्रयाग-11 दिवसीय महिला रामलीला की धूम,मां नन्दा महिला रामलीला मांगल योग समिति द्वारा।

रिपोर्ट  प्रताप सिह नेगी रुद्रप्रयाग जिले के गांव कोठनी ग्राम पंचायत छिनका...