Home Uncategorized आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी
Uncategorizedदिल्‍ली एन सी आर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी

Delhi- आज ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एम्पलाइज फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री माननीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2026 के बजट पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं। वर्ष 2018 के बाद से अब तक मानदेय में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है, जिससे देशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है।


प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के समक्ष निम्न प्रमुख मांगें रखीं—
फेस कैप्चर प्रणाली को बंद किया जाए।
ऑनलाइन कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5G मोबाइल उपलब्ध कराए जाएं।
मोबाइल रिचार्ज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का अनावश्यक बोझ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर न डाला जाए।
अत्यधिक कार्यदबाव के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानसिक रूप से प्रभावित हो रही हैं — इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए।
इसके अतिरिक्त भी विभिन्न राज्यों से संबंधित समस्याओं से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया।
मुलाकात में शामिल प्रमुख प्रतिनिधि:
राष्ट्रीय अध्यक्ष – सुशीला खत्री (उत्तराखंड)
राष्ट्रीय महासचिव – सावित्री चौधरी (उत्तर प्रदेश)
राष्ट्रीय संयोजक – बालमुकुंद सिंहा (झारखंड)
राष्ट्रीय मुख्य संयोजक – मोहम्मद यामीन अंसारी (उत्तराखंड)

राधे श्याम गुर्जर (राजस्थान)
रामचंद्र पासवान, प्रदेश संयोजक (झारखंड) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

दिल्‍ली-उत्तराखंड मीडिया संगठन दिल्ली’ की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन।

नई दिल्ली, 28 जून: दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रवासी पत्रकारों...