नई दिल्ली-भाई वीर सिंह बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
रिपोर्ट संंतोष नेगी
नई दिल्ली। गोल मार्केट स्थित भाई वीर सिंह बस्ती में ब्लॉक 58-70 के मुख्य पार्क में रविवार 1 फरवरी, 2026 को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर श्री हरिओम दास जी तथा आर.एस.एस. के विभाग प्रचारक श्री चमन लाल जी मुख्य वक्ता थे।
इस सम्मेलन में क्षेत्र की आम जनता के साथ – साथ सर्व हिन्दू समाज के प्रमुख लोग, क्षेत्र के मंदिर, गुरुद्वारा, सामाजिक संस्थाओं, जाति – बिरादरी इत्यादि से जुड़े प्रमुख व्यक्ति भी सम्मलित हुए। इस सम्मेलन में युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र कि सेवा बस्ती, विभिन्न आवासीय बस्तियों तथा विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा पर्यावरण और देशभक्ति से भरे, हिन्दू सनातन परंपरा और संस्कृति को दर्शाते कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूज्य महामंडेश्वर पूज्य महामंडलेश्वर श्री हरिओम दास जी हिन्दू धर्म कि महत्ता पर बोलते हुए कहा कि “हिंदू धर्म जीवन की शाश्वत पद्धति है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को जोड़ने का मार्ग दिखाती है। अपनी संस्कृति और मूल्यों को समझना व अपनाना आज की आवश्यकता है।”
इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री चमन लाल जी ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष सेवा, संगठन और संस्कार की निरंतर यात्रा के प्रतीक हैं। संघ ने समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
एक अन्य वक्ता बहन पूनम जी ने कुटुंब प्रबोधन पर बोलते हुए कहा कि “सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव सशक्त कुटुंब से पड़ती है। कुटुंब प्रबोधन से ही संस्कारित और जागरूक पीढ़ी का निर्माण संभव है।”
मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर चिकित्सा विभाग मे विभागाध्यक्ष और हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री दीपक अहीर जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि “हिंदू समाज की एकता और संगठन ही संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र सशक्तिकरण का आधार है। सम्मेलन समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है।”
अंत में, कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सकल हिन्दू समाज ने जात पात के भेदभाव को मिटाने, समाज में आपसी एकता, समरसता और सहयोग को मजबूत करने, द्वेष, हिंसा और विभाजन से दूर रहने, राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने, हिन्दुत्व के मूल्यों – सत्य, अहिंसा, और सेवा भाव को अपने जीवन मे अपनाने जैसे पाँच सामूहिक संकल्प भी लिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में समाज द्वारा आयोजित इस हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य है राष्ट्र के परम वैभव के लिए हिन्दू समाज को जागरूक, समरस एवं एकजुट करना।
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





