Home उत्तराखंड पौडी रिखणीख़ाल -उत्तराखंड क्रांति दल सदस्यता अभियान से जुड रहे युवा।
पौडी

रिखणीख़ाल -उत्तराखंड क्रांति दल सदस्यता अभियान से जुड रहे युवा।

रिपोर्ट महिपाल रावत

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा रिखनीख़ाल क्षेत्र में सदस्यता अभियान को तेज़ी के साथ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत लैंसडौन विधानसभा के प्रभारी श्री मुकेश बिष्ट जी की अध्यक्षता में गाँव-गाँव एवं बाज़ार-बाज़ार जनसंपर्क एवं बैठकों का दौर लगातार जारी है।

बैठकों के माध्यम से स्थानीय जनता को उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियों, विचारधारा एवं राज्यहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया जा रहा है। क्षेत्र में दल की सक्रियता को देखते हुए आमजन का उत्साह और समर्थन निरंतर बढ़ रहा है, जिससे सदस्यता अभियान को नई गति मिली है।

उत्तराखंड क्रांति दल का उद्देश्य जनसमस्याओं को मजबूती से उठाते हुए राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना है। ऋखणीखाल क्षेत्र में मिल रहा जनसमर्थन आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...