Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-रिखणीखाल विकास समिति द्वारा दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता!
देहरादून

देहरादून-रिखणीखाल विकास समिति द्वारा दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता!

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति द्वारा दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को प्रात: 9 बजे से प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रही है। इस अवसर पर श्री रघुवीर बिष्ट, निदेशक हिल डेवलपमेंट मिशन, मोहन सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार एवं श्री विपिन बलूनी प्रबंध निदेशक बलूनी पब्लिक स्कूल ग्रुप विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों द्वारा देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए,इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को खेलने का अवसर प्राप्त होता है, वही इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को एक स्थान पर मिलने का अवसर प्राप्त होता है और आपसी भाईचारा को भी बढ़ावा मिलता है।
अवगत करवा दे कि देहरादून रिखणीखाल विकास समिति एक पंजीकृत समिति है यह समिति पौड़ी जनपद के रिखणीखाल के निवासियों की समिति है जो देहरादून में निवासरत हैं । देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेगी द्वारा अवगत करवाया गया कि वॉलीबॉल रिखणीखाल क्षेत्र का एक पैतृक खेल है, इस क्षेत्र का बच्चा बच्चा वॉलीबॉल बचपन से ही खेलना शुरू कर लेता है, और कई बार रिखणीखाल की टीम द्वारा विद्यालयी प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व किया है। क्षेत्र के खिलाड़ियों की इसी भावना को देखते हुए विगत वर्ष से वॉलीबॉल प्रतियोगिता इस समिति के द्वारा आयोजित करवाई जा रही है यह प्रतियोगिता रिखणीखाल ब्लॉक के वासियों के लिए ही आयोजित होती है और इस बार इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया जा रहा है 45 आयु वर्ग से अधिक आयु वर्ग एवं 45 आयु वर्ग से कम के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता चल रही है 45 वर्ग से ऊपर की प्रतियोगिताओं में कुल 8 टीमों द्वारा प्रतिभाग़ किया एवं 45 वर्ग से कम आयु के वर्ग में 7 टीमों द्वारा प्रतिभाग़ किया गया।
द्वितीय दिवस में आज
45 आयु वर्ग से अधिक आयु वर्ग में सेमी फाइनल मुकाबले में पहला मुकाबला
बराई धूररा और आदर्श ग्राम कुमाल्डी के बीच हुआ, विजेता गवाणा द्वारी रहा , दूसरा सेमी फाइनल और गवाणा द्वारी और कंडिया तल्ला के बीच खेला गया। विजेता कुमाल्डी रहा।
फाइनल मुकाबला द्वारी गवाणा तथा कुमाल्डी के बीच खेला गया। विजेता कुमाल्डी रहा।
यह मैच 3 सेट में चला, कुमाल्डी विजेता रही।
45 आयु वर्ग से कम आयु वर्ग में रजबो एवं अकेला फ्रैंड्स क्लब के बीच हुआ, जिसे रजबो ने लगातार 2 सीटों में जीता। दूसरा सेमी फाइनल कुमाल्डी एवं किल्बौखाल के बीच हुआ कुमाल्डी ने इस मैच को लगातार दो सेटों में जीता।
फाइनल कुमाल्डी एवं रजबो के बीच हुआ, विजेता रजबो रहा।
रेफरी में श्री संजय बहुगुणा, प्रसन्न नेगी, गणेश राय, जगदीश चौहान, हरीश शर्मा, गौरव थपलियाल, वीरेंद्र पंवार और जितेंद्र रावत (रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड देहरादून) रहे।
सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले बहुत ही रोमांचक रहे, प्रतियोगिता का रोमांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं से कम नहीं था,
पारितोषिक वितरण समिति के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेगी, श्री प्रदीप रावत, श्री बिपिन बलूनी प्रबंध निदेशक सोशल बलूनी स्कूल ग्रुप, श्री रघुवीर बिष्ट, श्री जयपाल रावत, श्री भारत सिंह रावत द्वारा संपादित किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रदीप रावत, पूर्व अपर निदेशक एस सी ई आर टी, श्री जयपाल सिंह रावत सचिव देहरादून रिखणीखाल विकास समिति, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुसाई, क्रीड़ा सचिव सत्यदर्शन रावत, पान सिंह,प्रद्युमन रावत, रूप सिंह रावत अर्जुन सिंह रावत सतेंद्र सिंह रावत, श्रीमती रश्मि नेगी, श्रीमती कल्पना बिष्ट आदि सदस्यों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया। और समिति के परिजनों द्वारा प्रतियोगिता के सभी मैचों के रोमांच का आनंद लिया।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...