Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी-भालू की दहशत से डीएम और एसडीओ वन विभाग से मिला ग्रामीण शिष्टमंडल
पौडी

पौड़ी-भालू की दहशत से डीएम और एसडीओ वन विभाग से मिला ग्रामीण शिष्टमंडल

रिपोर्ट अभिषेक नेगी

पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के मनियारस्यूं क्षेत्र में भालू का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है विगत दिनों हुए घटना में भालू ने बडकोट गांव में गर्भवती गाय को जान से मार दिया है इससे पहले भालू क्षेत्र के अन्य गांवों में मवेशियों को मार चुका है। पिछले कुछ महीनों से भालू का आंतक इस क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है भालू की दहशत इतनी बनी है कि बच्चे भी स्कूल नहीं जा रहे हैं, भालू गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों को मार रहा है। आज मनियारस्यूं क्षेत्र के ग्राम दिऊसा, बडकोट, भटकोटी, कठूड़, असगढ़ के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल सम्भाग पौड़ी को ज्ञापन दिया गया, एसडीओ वन विभाग आईशा बिष्ट ने कहा कि अद्वानी रेंज से प्रतिदिन रिपोर्ट आ रही है उसी के आधार पर शासन को प्रेषित जा रही है। इसके बाद शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी गढ़वाल से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार भालू का आंतक जारी है जिससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है, घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उन्होंने पैठाणी क्षेत्र की तर्ज पर दहशत का पर्याय बन चुके भालू को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि शासन प्रशासन समय रहते कोई समाधानात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो वह पौड़ी मुख्यालय में धरने पर बैठेंगे जरूरत पड़ेगी तो भूख हड़ताल के लिए भी बाध्य होंगे, ग्रामीण रमेशचंद्र व प्रधान नवीन कुमार का कहना है कि दहशत का पर्याय बन चुके भालू द्वारा जानमाल का आंतक हो उससे पहले क्यों ना भूख हड़ताल से अपनी कुर्बानी दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में नवीन कुमार, रमेशचंद्र शाह, लक्ष्मण सिंह,सुभाष कुकरेती, मनीष, गणेश, जसपाल, नरेश थपलियाल सहित अन्य ग्रामीणो की मौजूदगी रही।

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...