Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल के बल्ली गाँव के ग्रामीण अभी तक भी सड़क की बाट जोह रहे हैं।
पौडी

रिखणीखाल के बल्ली गाँव के ग्रामीण अभी तक भी सड़क की बाट जोह रहे हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

आजादी के 78 साल बाद भी लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल के गाँव बल्ली के ग्रामीण अभी भी सड़क मार्ग से अछूता व वंचित हैं। रिखणीखाल ब्लाक मुख्यालय से सटा ,बल्ली गाँव के लोग कई साल से सड़क मार्ग की गुहार लगाये बैठे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि दलमोटा गाँव से बल्ली गाँव तक 02 किलोमीटर का संरेखण (सर्वे) का कार्य 21 जून,2024 को हो चुका है।इस संरेखण से किसी को कोई आपत्ति नहीं है।इस सर्वेक्षण मार्ग पर कहीं भी पेड़ नहीं है,सिर्फ कंटीली व अन्य झाड़ियां हैं। या फिर ग्रामीणों के बंजर खेत हैं। लोगों का कहना है कि यदि सड़क समय पर पहुंचती तो कृषि व अन्य स्वरोजगार की ओर कदम बढायेंगे। वैसे तो लोक निर्माण विभाग लैंसडौन से पत्राचार तो चल रहा है,लेकिन कछुए की चाल से चल रहा है।उनमें दृढ इच्छाशक्ति की कमी नजर आ रही है।जैसे कि सड़क का संरेखण कार्य जून 2024 में हो चुका है,लेकिन अभी तक सड़क का प्रथम चरण का कार्य आरम्भ नहीं हो पाया है।ग्रामीण ऐसे में पलायन कर नीचे शहरों का रुख करने जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन शीघ्र दलमोटा से बल्ली गाँव तक इस 02 किलोमीटर सड़क का प्रथम चरण का निर्माण कार्य करायें, गाँव के लोग इस खड़ी चढाई से दुखी व परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

गढ़कोट में कालानाथ भैरव बाबा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल की मनियारस्यूं पट्टी के ग्राम गढ़कोट...

उत्तराखंड क्रांति दल ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल किया शक्ति प्रदर्शन।

रिखणीखाल (लैंसडाउन), उत्तराखंड। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के...

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...