Home उत्तराखंड पौडी पौडी- पांडव वास म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य दग्डया ग्रुप से रुबरु हुए
पौडी

पौडी- पांडव वास म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य दग्डया ग्रुप से रुबरु हुए

रिपोर्ट -विक्रम पटवाल

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे पांडव वास म्यूजिकल ग्रुप के ईशान डोभाल, कुणाल डोभाल एवं शलिल डोभाल दग्डया ग्रुप के सदस्यों से मिलने और अपनी ग्रुप के बारे में बताने और साझा करने के लिए पौड़ी के दग्डया लाइब्रेरी एवं आर्ट सेंटर पहुंचे ।
उन्होंने दग्डया ग्रुप के सदस्यों एवं बच्चों के साथ अपने सफर को साझा किया और बच्चों नें भी अपनी अपनी जिज्ञासा के अनुरूप उनसे अनेकों सवाल किए जिनका उन्होंने विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़कर रहने को कहा।
म्यूजिकल ग्रुप चलाने वाले तीनों भाइयों ने बताया कि वो रुद्रप्रयाग से हैं और उनकी शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल से हुई है। पलायन पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की और बच्चों से कहा कि वो अपने घर गांव में रहकर भी अपना कारोबार चला सकते हैं।
पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव में उनकी प्रस्तुति देखने के लिए भी रिकॉर्ड तोड भीड़ पहुंची थी। उन्होंने बच्चों को कहा कि अपनी संस्कृति बचाने के लिए अपनी बोली भाषा और वेषभूषा को प्राथमिकता दें।


डोभाल बंधुओं नें बताया कि तीनों भाई एवं उनके साथ के सोलह सदस्य कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी संस्कृति को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं।हाल में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भी उनके द्वारा प्रस्तुति दी गई थी। समय की कमी होने के वावजूद भी उन्होंने बच्चों के साथ चार घंटे बिताए और बच्चों की जिज्ञासा को पूरा किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री व्योमेश जुगरान, संस्कृति कृमी श्री दिनेश रावत, प्रशांत नेगी, शिशिर बुडाकोटी आदि एवं दग्डया ग्रुप से जुड़े बच्चों जिसमें दूरदराज से पहुंचे बच्चे अमन बिष्ट एवं दृष्टि पटवाल नें भी भाग लिया। बच्चों में बहुत ही उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक श्री आशीष नेगी द्वारा किया गया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...