Home उत्तराखंड पौडी द्वारीखाल-श्री तिमली विद्यापीठ द्वारा ग्रामीण पर्यटन तथा संस्कृत शिक्षा के प्रचार प्रसार कार्यक्रम
पौडी

द्वारीखाल-श्री तिमली विद्यापीठ द्वारा ग्रामीण पर्यटन तथा संस्कृत शिक्षा के प्रचार प्रसार कार्यक्रम

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

ग्रामीण पर्यटन तथा संस्कृत शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु श्री तिमली विद्यापीठ में प्रशासक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग।
आज विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम तिमली में श्री तिमली विद्यापीठ द्वारा आयोजित ग्रामीण पर्यटन तथा संस्कृत शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित श्री तिमली साइकिल रैली में प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
आज तिमली पहुंचने पर तिमली विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं ग्रामवासियो,स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महेंद्र सिंह राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया।
अपने संबोधन में राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में श्री तिमली विद्यापीठ के संस्थापक आशीष डबराल द्वारा यह बहुत ही अच्छा सार्थक प्रयास किया है इस कार्यक्रम से पूरे विश्व में विकासखंड द्वारीखाल एवं ग्राम तिमली का नाम रोशन हुआ है आज तिमली साइकिल रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों का में दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं मैं आशीष डबराल व उनकी पूरी टीम एवं उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
इस अवसर पर श्री दीपक वनियाल,डॉo प्रेम देवली, प्रोo आशा,प्रोoसारिका, वीडियो जयकृत सिंह बिष्ट, ए डी o पंचायत राजेश जोशी,सुरेश बलूनी पत्रकार, संजीव जुयाल, जे ई मनरेगा विजयपाल, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...